शनिवार, 28 नवंबर 2015

जयपुर। पूर्व मेयर ने वर्तमान मेयर पर लगाया भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप

जयपुर। पूर्व मेयर ने वर्तमान मेयर पर लगाया भ्रष्टाचार को बढावा देने का आरोप


जयपुर। राजधानी में नगर निगम की पूर्व महापौर ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वर्तमान बोर्ड और महापौर पर काम न करने का आरोप लगाया। जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में वर्तमान भाजपा बोर्ड व महापौर निर्मल नाहटा द्वारा बताई गई उपलब्धियों को आड़े हाथों लिया।

press-conference-of-ex-mayor-jyoti-khandelwal-of-jaipur-85698

ज्योति खण्डेलवाल ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर वर्तमान भाजपा बोर्ड और महापौर निर्मल नाहटा द्वारा बताई गई उपलब्धियों को आडें हाथों लेते हुए कई आरोप लगाए। खंडेलवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर निर्मल नाहटा ने जो उपलब्धियां बताई हैं वो सभी पिछले कार्यकाल के दौरान स्वीकृत कार्य हैं। वर्तमान महापौर उन्हें गिनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वर्तमान बोर्ड की उपलब्धियां शून्य है।



पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने कड़ी से कड़ी जोडने पर विकास का सपना दिखाया था। लेकिन देश में तो क्या जयपुर में ही विकास कार्य ठप पड़ा है। खण्डेलवाल ने महापौर सहित बोर्ड के अन्य सदस्यों पर भ्रष्टाचार करने के भी आरोप लगाए।

राजस्थान में सर्दी ने जमाया रंग, शिमला से भी ठंडा रहा सीकर

राजस्थान में सर्दी ने जमाया रंग, शिमला से भी ठंडा रहा सीकर


जयपुर| राजस्थान में सर्दी ने अब रंग जमाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जयपुर समेत राजस्थान में सर्द हवाओं ने जहां ठिठुरन को बढ़ा दिया था। आज भी गुलाबीनगरी सहित प्रदेश के कई इलाकों में सर्दी के तीखे तेवर बरकरार है।

rajasthan-sharp-tone-of-the-winter-temperatures-drop-to-7-degrees-32156

सुबह से ही कई इलाकों में कोहरे का आलम नजर आ रहा है। सूर्य के दर्शन नहीं हुए है ऐसे में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है|| प्रदेश में एक ही दिन में 7 डिग्री तापमान गिर गया है| प्रदेश का सीकर शिमला से भी ज्यादा ठंडा रहा| सीकर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा| जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा|राजधानी जयपुर की बात की जाये तो जयपुर में भी रात को तापमान गिरा| जयपुर का रात को पारा 12.4 डिग्री दर्ज किया गया|