बुधवार, 3 सितंबर 2014

फतेहपुर दूसरी पत्नी की चाह में ली अपने 3 बच्चों की जान

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दूसरी शादी की चाह में एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार दिया।
father gives poison to 3 minor children, die in fatehpur

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि यमुना तटवर्ती गाजीपुर क्षेत्र के चकरसूलपुर निवासी विजय पाल की शादी पन्द्रह साल पहले रेशमा के साथ हुई थी। उनकी पत्नी से तीन बच्चे गोलू (08), भोंदू (4) वष्ाü तथा छह वर्षी पुत्री कंचन थी।

भोंदू के पैदा होने के बाद रेशमा बीमार रहने लगी और एक साल पहले लम्बी बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हो गई। रेशमा की मृत्यु के बाद विजय पाल लगातार दूसरी शादी का प्रयास करने लगा।

दूसरी शादी के लिए परिवार के लोग और बच्चे तैयार नहीं थे। यह बात विजय पाल को मंजूर नहीं थी। बच्चों की परवरिश को लेकर आए दिन उसका परिजनों से झगड़ा होता था। विजय पाल ने बुधवार को तीनों बच्चों को शर्बत में जहर मिलाकर पिला दिया।

बच्चों की हालत खराब होने लगी। बच्चों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

राजनाथ सिंह की राजस्थान पुलिस को खास सलाह

जयपुर। देश में माओवाद, आतंकवाद और अस्थिरता के प्रयासों से निपटने के लिए संपूर्ण राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना तैयार की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां 33वीं अखिल भारतीय पुलिस प्रशिक्षण प्रमुखों की संगोष्ठी के समापन अवसर पर यह जानकारी दी।

Home Minister Rajnath Singh visits Rajasthan Police Academy


राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान को युद्ध विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी करने का मंुहतोड़ जवाब दिया है।

गृहमंत्री ने कहा कि मैंने बीएसएफ से कहा कि आपने पाकिस्तानी सैनिकों को सोलह बार सफेद झंडा दिखाया, लेकिन सत्रहवीं बार सफेद झंडा नहीं दिखाकर उन्हें ठोस जवाब देना चाहिए। भारत की सेना पाकिस्तान को जवाब देने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति राष्ट्रीय समस्याओं से निपटने के लिए सुझाव दे सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशिक्षक ों से अपेक्षा की कि वे रोल मॉडल के रूप में अपने को प्रस्तुत करें तभी उनके काम का प्रभाव पडेगा।

उन्होंने अच्छे प्रशिक्षक को गृहमंत्री पुरस्कार देने की भी घोषणा की। गृहमंत्री ने प्रशिक्षकों को और अधिक सुविधाएं देने के बारे में पुलिस अनुसंधान एवं ब्यूरो को एक प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश दिया।

देश में पैदा होने वाले सभी भारतीय
राजनाथ ने पुलिस को सभी धर्म, जाति के लोगों के साथ समान व्यवहार करने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस देश की मिट्टी में पैदा होनेे वाले सभी भारतीय है तथा उन्हें सुरक्षा का पूरा हक है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को सामाजिक एकता, सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। राजनाथ ने कहा कि पुलिस का व्यवहार सत्तारूढ़ पार्टी पर पड़ता है लिहाजा उन्हें ऎसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे सरकार को लोगों की गालियां सुननी पड़े।

पुलिस की गलती पर मिलती गालियां
उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस कोई गलती करेगी तो लोग यहां की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को गाली देने से बाज नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है तथा पुलिस को आज की परिस्थितियों में खुद को ढालना चाहिए।

इससे पहले राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री अरूण चतुर्वेदी ने पुलिस के सामने आ रही चुनौतियों को समझने और उनका हल निकालने पर जोर दिया। पुलिस महानिदेशक ओमेन्द्र भारद्वाज तथा पुलिस अकादमी के निदेशक बीएल सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

मोहम्मद साहब की कब्र को हटाने की सोच रही है सऊदी सरकार -

रियाद। इस्लाम में सबसे धार्मिक स्थलों में से एक-पैगंबर मोहम्मद साहब की कब्र के नष्ट होने का खतरा है। दरअसल, सऊदी अरब सरकार उनके शव को एक अज्ञात क्रब में दफनाना चाहती है। हालांकि, सरकार के ऎसा करने से मुस्लिम देशों मे तीखी प्रक्रिया हो सकती है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, यह विवादास्पद प्रस्ताव उस सऊदी अकादमी के प्रस्तावित प्रलेखन का हिस्सा हैं जिन्हें मदिना स्थित अल मस्जिद अल नवाबी मस्जिद के निरीक्षकों को सौंपे गए हैं। इसी मस्जिद में मोहम्मद साहब के अवशेष हैं और दुनियाभर से लाखों लोग यहां आते हैं।

इस्लाम में यह मस्जिद दूसरी सबसे धार्मिक स्थल है। इस मस्जिद के विधिवत संरक्षक सऊदी अरब के राजा अब्दुल्ला हैं। मुहम्मद साहब को दूसरी जगह दफनाने की व्यवस्था को प्रकाश में देश की दूसरी अकादमी सामने लेकर आई है जो मुस्लिम देशो के लिए सबसे धार्मिक मक्का में धार्मिक जगहों को तोड़े जाने का विरोध करती आ रही है।
Saudi government planning to move Prophet Mohammed`s tomb
अकादमी मोहम्मद साहब की कब्र के आस-पास स्थित सदनों को तोड़े जाने का भी विरोध कर रही है क्योंकि शिया मुसलमान इन सदनो को काफी मानते हैं।

61 पेजों के दस्तावेज में मोहम्मद साहब के अवशेष्ाों को मस्जिद के पास ही स्थित अल बाकी कब्रिस्तान ले जाने का जिक्र है जहां उन्हें गुप्त तरीके से दफनाने की बात कही गई है।

मोहम्मद साहब की मस्जिद शिया और सुन्नी मुसलमानों के लिए एक समान महत्वपूर्ण है। इस्लामिक हेरिटेज रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर इरफान अल अलावी का कहना है कि सरकार अगर ऎसा काम करती है तो दुनियाभर के मुसलमान विरोध में उतर आएंगे। यही नहीं, इस्लाम के दोनों सम्प्रदाय एक दूसरे के खिलाफ हिंसा पर उतर आएंगे।

वहीं, देश के कट्टरपंथी धार्मिक नेताओं का कहना है कि इस्लाम में बुत परसती मना है। डॉक्टर अलावी का कहना है कि दुनियाभर से लाखों लोग इस मस्जिद के उन कमरों को देखने आते हैं जहां मोहम्मद साहब अपने परिवार के साथ रहते थे।

डॉक्टर अलावी ने कहा कि धार्मिक नेता अब चाहते हैं की लोग यहां नहीं आएं क्योंकि ऎसा करना बुत परसती है। मोहम्मद साहब को यहां से निकाल कर उन्हें दूसरी जगह दफनाकर वे लोग दुनियाभर से आने वाले लोगों को यहां आने से रोकना चाहते हैं। -

हनुमान जी ने ऐसा क्या किया जिससे इस गांव में उनका नाम तक नहीं लिया जाता

पवनपुत्र हनुमान जी को चमत्कारिक सफलता देने वाला देवता माना जाता है। श्री हनुमान जी की भक्ति करने वाले को बल, बुद्धि और विद्या सहज में ही प्राप्त हो जाती है। भूत-पिशाचादि भक्त के समीप तक नहीं आते। हनुमान जी जीवन के सभी क्लेशों को दूर कर देते हैं। शास्त्रों के मतानुसार यह अष्ट चिरंजीवी हैं। जहां हनुमान भक्ति से अपने सभी मनोरथ पूरे किए जा सकते हैं। वहीं चमोली जिले के द्रोणागिरी गांव में हनुमान जी की पूजा अर्चना करना तो दूर की बात वहां के लोग इनका नाम तक नहीं लेते।

मान्यता है की इस गांव का जनमानस हनुमान जी से खफा है क्योंकि राम रावण युद्ध के समय जब लक्ष्मण जी मूर्छित थे तो हनुमान जी संजीवनी की तलाश में आए तो संजीवनी बूटी की बजाए द्रोणागिरी पर्वत का एक भाग लेकर ही लंका की तरफ प्रस्थान कर गए। इस घटना को बीते दो युग व्यतीत हो गए हैं लेकिन गांववासी हनुमान जी के इस कर्म को भुला नहीं पाए हैं और उन्हें उनका नाम लेना भी गवारा नहीं है।

जल, जंगल और जमीन के अभाव में पहाड़ों का विचार करना भी असंभव है क्योंकि इन्हीं स्त्रोतों से पृथ्वी की संरचना हो रही है। अत: वहां का आम जन मानस इनकी देवता रूप में पूजा करता है। उनकी इन प्राकृतिक देवताओं पर इतनी अटूट आस्था है की उन्हें लगता है कि यदि हनुमान जी का नाम भी लिया तो पर्वत देवता नाराज हो जाएंगे और वह उनके कोप का भाजन बन जाएंगे।

हनुमान जी के प्रति तो मन में कटुता पाले ही हुए हैं साथ ही प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित राम लीला का मंचन तक नहीं किया जाता क्योंकि मान्यता है की अगर गांव में राम लीला का मंचन किया गया तो कुछ न कुछ अशुभ घटना के घटित होने की आशंका बनी रहती है।

गांव के कुछ स्थानिय लोगों ने बताया कि वर्ष 1980 में द्रोणागिरी में रामलीला का मंचन हुआ था मगर कुछ ऐसी विलक्षण घटनाएं घटने लगी कि मंचन को रोकना पड़ा। इस घटना के पश्चात गांव वासी इतना डर गए की दोबारा से किसी ने भी ऐसी गुस्ताखी करने का साहस नहीं किया।

मंगलवार, 2 सितंबर 2014

जैसलमेर जैसलमेर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



जैसलमेर जिले की नाचना थाना पुलिस ने क्षेत्र में दो दिन पहले हुए कथित दुष्कर्म मामले के आरोपी को आज गिरफतार कर लिया.
    जैसलमेर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को चक 06 डीडब्लूएम निवासी एक महिला ने पड़ौसी नखताराम भील पर दुष्कर्म करने और बाद में फोन कर किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नखताराम को दादुड़वाला गांव से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

शादीशुदा महिला पर आया सांप का दिल :

शादीशुदा महिला पर आया सांप का दिल : 

10 mysterious facts about Snakes
यह मामला उत्तर पश्चिमी श्रीलंका का है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, यहां 30 साल की एक महिला का नाग दीवाना है। शादी शुदा इस महीला के बच्चे भी हैं। लेकिन सांप को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो अपने पूर्वजन्म की प्रेम कहानी को आज भी जीना चाहता है। इसलिए सांप महिला को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हर समय साथ-साथ रहता है। लेकिन इसे गुस्सा तब आता है जब महिला अपने कमरे में सोने जाती है। इस समय यह महिला के पति और बच्चों को भी उसके पास आने नहीं देता है। इस समस्या का हल यह निकाला गया है कि, शयन कक्ष में एक स्थान बना दिया गया है जहां यह सांप आराम करता है।

मां के साथ बेटियों भी करती थी गलत काम, हुई गिरफ्तार -

अजमेर। दरगाह थाना पुलिस ने जियारत करने आई महिलाओं की चेन चुराने वाली गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चैन और चेन काटने के औजार बरामद किए हैं। gang of 3 women held for chain snatching in ajmer
दरगाह थानाधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाओं में मां और दो बेटियां शामिल है। उन्होंने बताया कि बंगलोर निवासी सीमा सुल्तान मंगलवार को जियारत करने दरगाह पहुंची थी, जहां उसकी दो तोले वजनी चेन के चोरी होने की शिकायत की।

इस दौरान पुलिस ने वहां छानबीन की तो उसे तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई जहां उनकी जामा तलाशी में पुलिस ने तीन चैन और चेन काटने के औजार बरामद किए।

गिरफ्तार महिलाओं में फरीदा बी (55) सलमा बी और सायरा बी दोनों लगभग 22 व 25 वर्ष की है। तीनों महिलाएं मध्यप्रदेश के जवासा की निवासी है।

चेन स्नेचिंग की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं रू माल में कटर लेकर चलती थी और इनमें से एक महिला चेन काटती थी तो दसरी उसको खींच लेती थी।

पाली। यमराज बनी कार, बच्चे समेत दंपत्ती को कुचला

पाली। राजस्थान के पाली जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर एक कार ने सड़क पार कर रही दम्पत्ती और उनके बच्चे को टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौत हो गई। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक की उपचार में देरी के चलते मौत हो गई। Car hits travellers, couple including child killed
जानकारी के अनुसार जिले के खारड़ा के पास रामपुरा गांव के रहने वाले दम्पत्ती कोयला बनाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल युवक कई देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा, इस दौरान लोगों ने वहां से गुजर रहे वाहनों को भी रोकना चाहा लेकिन कोई रूका नहीं। जबकि एंबुलेंस भी काफी देर बाद आई। इसी बीच उसे ट्रोले से पाली के बांगड़ अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साएं लोगों ने रास्ते पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक राजमार्ग बंद रहा।सूचना मिलने पर पहुंचे उपखंड अधिकारी जब्बर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। 

जोधपुर।जोधपुर का जवान जासूसी में गिरफ्तार

IAF man accused of spying, arrested

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे के वायुसैनिक सुनील कुमार भाटी को पंजाब के पठानकोट से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर सोशल नेटवर्किग साइट पर मीना रैना के रूप में पंजीकृत पाकिस्तानी महिला को वायु सेना स्टेशन की सामरिक जानकारी बेचने का आरोप है।
वह वायुसेना की 516 मिसाइल स्कवाड्रन में तैनात था। सूत्रों के मुताबिक एयरबेस की साइबर टीम उस पर लंबे समय से नजर रख रही थी। एयरफोर्स ने शनिवार को उसे पंजाब पुलिस के हवाले किया था। वहां की स्थानीय अदालत ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। - 

लंदन।गजब! उलटे मुंह का शख्स सिखा रहा जीने का तरीका

लंदन। सच ही कहा है कि खुद ही को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे कि बता तेरी रजा क्या है।omg a man with face upside down
ब्राजील में रहने वाले एक शख्स के बारे में सुनकर यह कहावत एकदत सही जान पड़ती है।

इस शख्स को इसके जन्मते ही डॉक्टरों ने मरा बराबर मान लिया था। उसके लिए हर सांस लेना ही मुश्किल जो था। इसके अलावा उसका शरीर एक अजब पहेली की माफिक टेढ़ा मेढ़ा था।

उसका मुंह उल्टा था ऎसा मानो जैसे किसी ने पेपर को फोल्ड कर दिया हो।

लोग इसकी मां को इसे खाना देने से मना किया करते थे क्योंकि उनके अनुसार वह ज्यादा दिन नहीं जी पाता।

किसी को भी उम्मीद न थी कि उलटे मुंह वाला बच्चा बचेगा।

लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा कहिए या फिर इस बच्चे का जीने का हौसला कि यह न सिर्फ जिंदा रहा बल्कि आज 37 साल की उम्र में क्लाडियो विएरा डी ओलिवेरा अच्छे खासे हष्ट-पुष्ट लोगों को उत्साह के साथ जीवन जीने का तरीका सिखा रहा है।

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पेशे से एक अकाउंटेंट और मोटिवेशनल स्पीकर ओलिवेरा पेन, कंप्यूटर माऊस और मोबाइल फोन पकड़ने के लिए अपने मुंह का इस्तेमाल करता है।

क्लोडिया बताता है कि वह बचपन में हमेशा खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखता था। एक एक करके उसने रोजमर्रा के सभी काम सीख लिए।

आठ साल की उम्र में क्लॉडिया ने चलना सीखा। अपनी अजीब बॉडी शेप की वजह से वह व्हीलचेयर का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता था।

आज क्लाडिया खुद को एक स्वस्थ आदमी मानता है। एक खास बात जो वह हमेशा अपने स्पीच में बताता है वह यह कि वह अपने उलटे मुंह होने के बावजूद चीजों को उलटी नहीं देखता। - 

सीकर। सीकर में बदमाशों के हौसले बुलंद, फायरिंग कर बोलेरो से रौंदा

सीकर। राजस्थान के सीकर में बदमाशों के हौसले बुलंद है।firing during jaagran in temple in sikars village
सीकर में कुछ बदमाशों ने एक जागरण कार्यक्रम के दौरान फायरिंग कर डाली और भागते वक्त एक व्यक्ति को बोलेरो से कुचल डाला। जिससे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर रोक लिया। लेकिन बदमाश ग्रामीणों को चकमा देकर बोलेरो मौके पर ही छोड़कर भाग छूटे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार जिले के रतनगढ़ के मेणासर गांव में सोमवार रात को एक मंदिर में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बोलेरो में कुछ बदमाश आए जागरण के दौरान फायरिंग कर दी।

ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर बोलेरो चढ़ा दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो को आग लगा दी लेकिन बदमाश मौके से भाग छूटे।

रतनगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रूपसागर निवासी प्रहलाद राजपूत अपने साथियों के साथ बोलेरो से जागरण में आया और जागरण में फायरिंग कर दी।

बोलेरो से कुचले जाने से श्रवणलाल जाट की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रहलाद राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

लखनऊ।तालिबानी फरमान, लड़कियों को इससे करना होगा तौबा

लखनऊ। देश में तालिबानी फरमान कई बार सुनाए जा चुके है।
talibani order in india, ban on having mobile on girls

लेकिन एक तालिबानी फरमान से लड़कियों को अब तौबा करना होगा। देश में हो हल्ला मचाने वाली लव जिहाद की घटनाओं ने एक ऎसे फरमान को जन्म दे दिया है जिससे आजाद भारत में लडकियों की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजिमी है।

उत्तर प्रदेश में लड़कियों के मोबाइल रखने पर पाबंदी लगाने का तालिबानी फरमान सुनाया गया है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् ने लड़कियों के माबाइल फोन रखने पर पाबंदी लगा दी है।

इस पाबंदी का कारण लव जिहाद है। एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट की खबर के अनुसार व्यापारियों की एक मीटिंग में निर्णय लिया गया कि समाज की बेटियां अब मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगी।

इस मीटिंग में वैश्य समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया और इस तुगलकी फरमान पर मोहर लगाई। इस समय देश में लव जिहाद का मामला गुंजता दिखाई दे रहा है।

लव जिहाद के चलते राजनीति भी अब साम्प्रदायिक होने लगी है। हालांकि हरियााणा और उत्तर प्रदेश में खाप पंचायतों ने पहले भी कई बार लड़कियों की आजादी पर तुगलकी फरमान जारी किए है।

लेकिन बुदि्धीजीवी कहलाया जाने वाला वैश्य वर्ग की ओर से लड़कियों के मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाना आश्चर्यजनक है।

क्या है "लव जिहाद":
इस समय देशभर में लव जिहाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। कुछ लोगों ने धर्म युद्ध और प्रेम युद्ध का मिश्रण कर लव जिहाद का नया नाम ईजाद किया है।

एक समुदाय विशेष द्वारा किसी गैर धर्म की लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करना और जबरन उनका धर्म परिवर्तन ही "लव जिहाद" कहलाता है।

रांची में राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव ने एक रंजीत उर्फ रकीबुल पर ऎसा ही आरोप लगाया था जिसके बाद से ही देश में लव जिहाद पर बहस छिड़ी हुई है।

तारा ने आरोप लगाया था कि रंजीत कोहली से प्रेम के चलते दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद तारा को पता चला कि रंजीत कोहली हिंदू नहीं बल्कि मुसमलान है और उसका नाम रकीबुल है।

तारा ने रंजीत उर्फ रकीबुल पर आरोप लगाया कि शादी के बाद रकीबुल उससे मारपीट क रता और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश की।

मामले पर हंगामा मचने के बाद पुलिस ने रंजीत उर्फ रकीबुल को गिरफ्तार कर लिया था।

भरतपुर।पति से हुई अनबन, 4 बच्चों को लेकर कुएं में कूदी पत्नी -

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के खोह थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ मंगलवार सुबह गांव के बाहर ही बने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
woman suicide by jumping into well with 4 children in bharatpur

जिसके बाद महिला व उसके चारों बच्चों की मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कूए से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार महिला अस्मिता (35) खोह थाना इलाके में मेवात क्षेत्र में अपने पति इलियास के साथ रहती थी। पिछले कई दिनों से पारिवारिक क्लेश के कारण दोनो में अनबन चल रही थी।

मंगलवार सवेरे अस्मिता अपने चार बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। ग्रामीणों की सूचना पर डीग सीओ अभिलेष शर्मा, थानाधिकारी रामेश्वर दयाल सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सवेरे ग्यारह बजे तक सभी को बाहर निकाला गया। शवों को पास ही के अस्पताल में मुर्दाघर में रखवाया गया।

खेड़ रणछोड़राय तीर्थ पर राधाष्टमी मेला आज

बालोतरा। खेड़ रणछोड़राय तीर्थ पर राधा अष्टमी के उपलक्ष में बड़े मेले का आयोजन आज होगा। जिसमें आस-पास व दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। मंदिर परिसर में हाट बाजार सजेगा। तीर्थ ट्रस्ट की ओर से मेला आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधार्थ व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। ट्रस्ट के मंत्री पुरूषोतम सिंहल ने बताया कि राधा अष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह बड़े मेले का आयोजन होगा। मंदिर शिखर पर ढोल ढमाके व गाजे-बाजे के साथ नई ध्वजा चढ़ाई जाएगी। भगवान रणछोड़राय की प्रतिमा का विशेष्ा श्ृंगार किया जाएगा। भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। अभिषेक, दर्शन, पूजा अर्चना, ठकुरानी राधा रानी की फूलों के झूले में सजी झांकी आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर भगवान रणछोड़राय, शेषनाग पर विराजित भगवान विष्णु व चरण दबाती महालक्ष्मी, भगवान गरूड़, भगवान हनुमान के मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। प्रसादी चढ़ाकर खुशहाली की कामनाएं की जाएगी। दिन भर भजन कीर्तन चलते रहेंगे।
Khed Rncodray Radhashtmi Fair today at Pilgrim

लगेगा हाट बाजार
परिसर में हाट बाजार व मनोरंजक झूले लगेंगे। मेले के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाली सभी बसों का खेड़ में ठहराव होगा। बालोतरा सहित आस-पास के गांवों से खेड़ के लिए विशेष बसें रवाना होगी। श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने को लेकर तीर्थ ट्रस्ट की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की गई है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तैयारियों का जायजा लिया।

पचपदरा. वृंदावनधाम भगवती आश्रम में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें आस-पास व दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु शरीक होंगे। आश्रम व्यवस्था समिति के संयोजक जयप्रकाश कोठारी के अनुसार राधा अष्टमी के उपलक्ष मे सिवाना से भगवती मंडल के तत्वावधान में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए वृंदावनधाम पहुंचेंगे। यहां पर आश्रम व्यवस्था समिति की ओर से उनकी अगुवानी कर स्वागत किया जाएगा। दिन भर भजन कीर्तन चलेंगे। ठकुरानी राधा रानी की प्रतिमा को श्ृंगारित झूले में रखा जाएगा। विशेष पूजा-अर्चना तथा भोग व महाआरती होगी। रात में जागरण होगा।

हैरतअंगेज! बिना मस्तिष्क के 88 साल से जिंदा है आदमी -



न्यूयार्क। यह बात आपको अविश्वसनीय लग सकती है, लेकिन सच है कि 88 साल के एक व्यक्ति के मस्तिष्क में दोनों भागों को जोडने वाली तंत्रिका नहीं है।
Amazing!  man without brain is alive 88 years
आमतौर पर एक इंसान का मस्तिष्क दो भागों में बंटा होता है और दोनों भाग आपस में तंत्रिकाओं के जाल के द्वारा जुड़े होते हैं, जिन्हें महासंयोजिका (कॉर्पस कॉलसम) कहते हैं।

लेकिन वेबसाइट वायर्ड डॉट कॉम के मुताबिक, एच. डब्ल्यू. नाम के इस 88 वर्षीय व्यक्ति के मस्तिष्क में कॉर्पस कॉलसम नहीं है। उनके मस्तिष्क में दो भागों को जोड़ने वाली मुख्य वाहिका गायब है।

चिकित्सकीय भाषा में कहें तो एच. डब्ल्यू. कॉर्पस कॉलसम में एजेनेसिस की समस्या से पीडित हैं। अर्थात जन्म के समय से ही उनके मस्तिष्क की यह संरचना गायब है।

चिकित्सकों के लिए यह बड़ी ही हैरतअंगेज बात है, कि एच. डब्ल्यू. ने इस समस्या के साथ फौज में एक सामान्य जीवन जिया और सेवानिवृत होने के बाद भी सामान्य कामकाजी जीवन जिया। हाल ही में वह याददाश्त की मामूली समस्या को लेकर चिकित्सक से मिले।

वेतरंस अफेयर्स ईस्टर्न कोलोरैडो हेल्थ केयर सिस्टम के चिकित्सक ने कहा कि यह मामला दिमाग के विकास के लचीलेपन की ओर ध्यान खींचता है। -