बुधवार, 3 सितंबर 2014

हनुमान जी ने ऐसा क्या किया जिससे इस गांव में उनका नाम तक नहीं लिया जाता

पवनपुत्र हनुमान जी को चमत्कारिक सफलता देने वाला देवता माना जाता है। श्री हनुमान जी की भक्ति करने वाले को बल, बुद्धि और विद्या सहज में ही प्राप्त हो जाती है। भूत-पिशाचादि भक्त के समीप तक नहीं आते। हनुमान जी जीवन के सभी क्लेशों को दूर कर देते हैं। शास्त्रों के मतानुसार यह अष्ट चिरंजीवी हैं। जहां हनुमान भक्ति से अपने सभी मनोरथ पूरे किए जा सकते हैं। वहीं चमोली जिले के द्रोणागिरी गांव में हनुमान जी की पूजा अर्चना करना तो दूर की बात वहां के लोग इनका नाम तक नहीं लेते।

मान्यता है की इस गांव का जनमानस हनुमान जी से खफा है क्योंकि राम रावण युद्ध के समय जब लक्ष्मण जी मूर्छित थे तो हनुमान जी संजीवनी की तलाश में आए तो संजीवनी बूटी की बजाए द्रोणागिरी पर्वत का एक भाग लेकर ही लंका की तरफ प्रस्थान कर गए। इस घटना को बीते दो युग व्यतीत हो गए हैं लेकिन गांववासी हनुमान जी के इस कर्म को भुला नहीं पाए हैं और उन्हें उनका नाम लेना भी गवारा नहीं है।

जल, जंगल और जमीन के अभाव में पहाड़ों का विचार करना भी असंभव है क्योंकि इन्हीं स्त्रोतों से पृथ्वी की संरचना हो रही है। अत: वहां का आम जन मानस इनकी देवता रूप में पूजा करता है। उनकी इन प्राकृतिक देवताओं पर इतनी अटूट आस्था है की उन्हें लगता है कि यदि हनुमान जी का नाम भी लिया तो पर्वत देवता नाराज हो जाएंगे और वह उनके कोप का भाजन बन जाएंगे।

हनुमान जी के प्रति तो मन में कटुता पाले ही हुए हैं साथ ही प्रभु श्री राम के जीवन पर आधारित राम लीला का मंचन तक नहीं किया जाता क्योंकि मान्यता है की अगर गांव में राम लीला का मंचन किया गया तो कुछ न कुछ अशुभ घटना के घटित होने की आशंका बनी रहती है।

गांव के कुछ स्थानिय लोगों ने बताया कि वर्ष 1980 में द्रोणागिरी में रामलीला का मंचन हुआ था मगर कुछ ऐसी विलक्षण घटनाएं घटने लगी कि मंचन को रोकना पड़ा। इस घटना के पश्चात गांव वासी इतना डर गए की दोबारा से किसी ने भी ऐसी गुस्ताखी करने का साहस नहीं किया।

मंगलवार, 2 सितंबर 2014

जैसलमेर जैसलमेर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार



जैसलमेर जिले की नाचना थाना पुलिस ने क्षेत्र में दो दिन पहले हुए कथित दुष्कर्म मामले के आरोपी को आज गिरफतार कर लिया.
    जैसलमेर में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को चक 06 डीडब्लूएम निवासी एक महिला ने पड़ौसी नखताराम भील पर दुष्कर्म करने और बाद में फोन कर किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नखताराम को दादुड़वाला गांव से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है.

शादीशुदा महिला पर आया सांप का दिल :

शादीशुदा महिला पर आया सांप का दिल : 

10 mysterious facts about Snakes
यह मामला उत्तर पश्चिमी श्रीलंका का है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, यहां 30 साल की एक महिला का नाग दीवाना है। शादी शुदा इस महीला के बच्चे भी हैं। लेकिन सांप को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो अपने पूर्वजन्म की प्रेम कहानी को आज भी जीना चाहता है। इसलिए सांप महिला को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हर समय साथ-साथ रहता है। लेकिन इसे गुस्सा तब आता है जब महिला अपने कमरे में सोने जाती है। इस समय यह महिला के पति और बच्चों को भी उसके पास आने नहीं देता है। इस समस्या का हल यह निकाला गया है कि, शयन कक्ष में एक स्थान बना दिया गया है जहां यह सांप आराम करता है।

मां के साथ बेटियों भी करती थी गलत काम, हुई गिरफ्तार -

अजमेर। दरगाह थाना पुलिस ने जियारत करने आई महिलाओं की चेन चुराने वाली गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन चैन और चेन काटने के औजार बरामद किए हैं। gang of 3 women held for chain snatching in ajmer
दरगाह थानाधिकारी भगवत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों महिलाओं में मां और दो बेटियां शामिल है। उन्होंने बताया कि बंगलोर निवासी सीमा सुल्तान मंगलवार को जियारत करने दरगाह पहुंची थी, जहां उसकी दो तोले वजनी चेन के चोरी होने की शिकायत की।

इस दौरान पुलिस ने वहां छानबीन की तो उसे तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में मिली। पुलिस तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई जहां उनकी जामा तलाशी में पुलिस ने तीन चैन और चेन काटने के औजार बरामद किए।

गिरफ्तार महिलाओं में फरीदा बी (55) सलमा बी और सायरा बी दोनों लगभग 22 व 25 वर्ष की है। तीनों महिलाएं मध्यप्रदेश के जवासा की निवासी है।

चेन स्नेचिंग की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं रू माल में कटर लेकर चलती थी और इनमें से एक महिला चेन काटती थी तो दसरी उसको खींच लेती थी।

पाली। यमराज बनी कार, बच्चे समेत दंपत्ती को कुचला

पाली। राजस्थान के पाली जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर एक कार ने सड़क पार कर रही दम्पत्ती और उनके बच्चे को टक्कर मार दी। इससे तीनों की मौत हो गई। मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक की उपचार में देरी के चलते मौत हो गई। Car hits travellers, couple including child killed
जानकारी के अनुसार जिले के खारड़ा के पास रामपुरा गांव के रहने वाले दम्पत्ती कोयला बनाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। घायल युवक कई देर तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा, इस दौरान लोगों ने वहां से गुजर रहे वाहनों को भी रोकना चाहा लेकिन कोई रूका नहीं। जबकि एंबुलेंस भी काफी देर बाद आई। इसी बीच उसे ट्रोले से पाली के बांगड़ अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साएं लोगों ने रास्ते पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक राजमार्ग बंद रहा।सूचना मिलने पर पहुंचे उपखंड अधिकारी जब्बर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। 

जोधपुर।जोधपुर का जवान जासूसी में गिरफ्तार

IAF man accused of spying, arrested

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे के वायुसैनिक सुनील कुमार भाटी को पंजाब के पठानकोट से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर सोशल नेटवर्किग साइट पर मीना रैना के रूप में पंजीकृत पाकिस्तानी महिला को वायु सेना स्टेशन की सामरिक जानकारी बेचने का आरोप है।
वह वायुसेना की 516 मिसाइल स्कवाड्रन में तैनात था। सूत्रों के मुताबिक एयरबेस की साइबर टीम उस पर लंबे समय से नजर रख रही थी। एयरफोर्स ने शनिवार को उसे पंजाब पुलिस के हवाले किया था। वहां की स्थानीय अदालत ने उसे 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। - 

लंदन।गजब! उलटे मुंह का शख्स सिखा रहा जीने का तरीका

लंदन। सच ही कहा है कि खुद ही को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले खुदा बंदे से खुद पूछे कि बता तेरी रजा क्या है।omg a man with face upside down
ब्राजील में रहने वाले एक शख्स के बारे में सुनकर यह कहावत एकदत सही जान पड़ती है।

इस शख्स को इसके जन्मते ही डॉक्टरों ने मरा बराबर मान लिया था। उसके लिए हर सांस लेना ही मुश्किल जो था। इसके अलावा उसका शरीर एक अजब पहेली की माफिक टेढ़ा मेढ़ा था।

उसका मुंह उल्टा था ऎसा मानो जैसे किसी ने पेपर को फोल्ड कर दिया हो।

लोग इसकी मां को इसे खाना देने से मना किया करते थे क्योंकि उनके अनुसार वह ज्यादा दिन नहीं जी पाता।

किसी को भी उम्मीद न थी कि उलटे मुंह वाला बच्चा बचेगा।

लेकिन इसे कुदरत का करिश्मा कहिए या फिर इस बच्चे का जीने का हौसला कि यह न सिर्फ जिंदा रहा बल्कि आज 37 साल की उम्र में क्लाडियो विएरा डी ओलिवेरा अच्छे खासे हष्ट-पुष्ट लोगों को उत्साह के साथ जीवन जीने का तरीका सिखा रहा है।

आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पेशे से एक अकाउंटेंट और मोटिवेशनल स्पीकर ओलिवेरा पेन, कंप्यूटर माऊस और मोबाइल फोन पकड़ने के लिए अपने मुंह का इस्तेमाल करता है।

क्लोडिया बताता है कि वह बचपन में हमेशा खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखता था। एक एक करके उसने रोजमर्रा के सभी काम सीख लिए।

आठ साल की उम्र में क्लॉडिया ने चलना सीखा। अपनी अजीब बॉडी शेप की वजह से वह व्हीलचेयर का भी इस्तेमाल नहीं कर सकता था।

आज क्लाडिया खुद को एक स्वस्थ आदमी मानता है। एक खास बात जो वह हमेशा अपने स्पीच में बताता है वह यह कि वह अपने उलटे मुंह होने के बावजूद चीजों को उलटी नहीं देखता। - 

सीकर। सीकर में बदमाशों के हौसले बुलंद, फायरिंग कर बोलेरो से रौंदा

सीकर। राजस्थान के सीकर में बदमाशों के हौसले बुलंद है।firing during jaagran in temple in sikars village
सीकर में कुछ बदमाशों ने एक जागरण कार्यक्रम के दौरान फायरिंग कर डाली और भागते वक्त एक व्यक्ति को बोलेरो से कुचल डाला। जिससे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर रोक लिया। लेकिन बदमाश ग्रामीणों को चकमा देकर बोलेरो मौके पर ही छोड़कर भाग छूटे। आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को आग के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार जिले के रतनगढ़ के मेणासर गांव में सोमवार रात को एक मंदिर में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बोलेरो में कुछ बदमाश आए जागरण के दौरान फायरिंग कर दी।

ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर बोलेरो चढ़ा दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बोलेरो को आग लगा दी लेकिन बदमाश मौके से भाग छूटे।

रतनगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि रूपसागर निवासी प्रहलाद राजपूत अपने साथियों के साथ बोलेरो से जागरण में आया और जागरण में फायरिंग कर दी।

बोलेरो से कुचले जाने से श्रवणलाल जाट की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रहलाद राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

लखनऊ।तालिबानी फरमान, लड़कियों को इससे करना होगा तौबा

लखनऊ। देश में तालिबानी फरमान कई बार सुनाए जा चुके है।
talibani order in india, ban on having mobile on girls

लेकिन एक तालिबानी फरमान से लड़कियों को अब तौबा करना होगा। देश में हो हल्ला मचाने वाली लव जिहाद की घटनाओं ने एक ऎसे फरमान को जन्म दे दिया है जिससे आजाद भारत में लडकियों की स्वतंत्रता पर प्रश्न चिन्ह लगना लाजिमी है।

उत्तर प्रदेश में लड़कियों के मोबाइल रखने पर पाबंदी लगाने का तालिबानी फरमान सुनाया गया है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् ने लड़कियों के माबाइल फोन रखने पर पाबंदी लगा दी है।

इस पाबंदी का कारण लव जिहाद है। एक अंग्रेजी अखबार की वेबसाइट की खबर के अनुसार व्यापारियों की एक मीटिंग में निर्णय लिया गया कि समाज की बेटियां अब मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगी।

इस मीटिंग में वैश्य समाज के हजारों लोगों ने भाग लिया और इस तुगलकी फरमान पर मोहर लगाई। इस समय देश में लव जिहाद का मामला गुंजता दिखाई दे रहा है।

लव जिहाद के चलते राजनीति भी अब साम्प्रदायिक होने लगी है। हालांकि हरियााणा और उत्तर प्रदेश में खाप पंचायतों ने पहले भी कई बार लड़कियों की आजादी पर तुगलकी फरमान जारी किए है।

लेकिन बुदि्धीजीवी कहलाया जाने वाला वैश्य वर्ग की ओर से लड़कियों के मोबाइल फोन पर पाबंदी लगाना आश्चर्यजनक है।

क्या है "लव जिहाद":
इस समय देशभर में लव जिहाद का मुद्दा गर्माया हुआ है। कुछ लोगों ने धर्म युद्ध और प्रेम युद्ध का मिश्रण कर लव जिहाद का नया नाम ईजाद किया है।

एक समुदाय विशेष द्वारा किसी गैर धर्म की लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करना और जबरन उनका धर्म परिवर्तन ही "लव जिहाद" कहलाता है।

रांची में राष्ट्रीय स्तर की शूटर तारा शाहदेव ने एक रंजीत उर्फ रकीबुल पर ऎसा ही आरोप लगाया था जिसके बाद से ही देश में लव जिहाद पर बहस छिड़ी हुई है।

तारा ने आरोप लगाया था कि रंजीत कोहली से प्रेम के चलते दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद तारा को पता चला कि रंजीत कोहली हिंदू नहीं बल्कि मुसमलान है और उसका नाम रकीबुल है।

तारा ने रंजीत उर्फ रकीबुल पर आरोप लगाया कि शादी के बाद रकीबुल उससे मारपीट क रता और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश की।

मामले पर हंगामा मचने के बाद पुलिस ने रंजीत उर्फ रकीबुल को गिरफ्तार कर लिया था।