रविवार, 29 सितंबर 2013

राजस्थानी के बाईस व्याख्याताओ की भर्ती निकली सरकार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया

राजस्थानी के बाईस व्याख्याताओ की भर्ती निकली सरकार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया 

बाड़मेर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के बेनर तले गत माह राज्य सरकार को जिला कलेक्टर बाड़मेर के माध्यम से ज्ञापन भेज राज्य में राजस्थानी भाषा के रिक्त पड़े पचास पदों पर भर्ती की मांग की थी जिस पर राज्य सरकार ने मांगो पर सकराताक्मक कार्यव्वाही करते हुए राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम में राज्य में राजस्थानी भाषा के बाईस व्याख्याताओ के रिक्त पदों पर भर्ती निकाल दी हें। संभाग उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने बताया की राजस्थानी भाषा समिति राजस्थानी भाषा को संवेधानिक मान्यता के साथ साथ राजस्थानी के विकास के लिए निरंतर अभियान चला रही हें जिसका फायदा राजस्थानी भाषा प्रेमियों को मिल रहा हें ,उन्होंने समिति की मांगो पर सरकार द्वारा सकारात्मक रुख अपना भर्तियाँ निकलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताया। 

जोधपुर में बारिश से दो की मौत, 10 घायल

जोधपुर। शहर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है जिसके चलते अब तक 5 इंच से अधिक वर्षा हो चुकी है। लगातार हो रही इस बारिश से जोधपुर के उदय मंदिर आसन क्षेत्र में पहाड़ी का एक हिस्सा गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 10 घायल हो गये। जोधपुर में बारिश से दो की मौत, 10 घायल
घायलों में से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। मलबे में अभी भी और लोगों के दबे होने की आशंका है जिन्हें निकालने के लिये बचाव एवं राहत कार्य जारी है।