गुरुवार, 28 फ़रवरी 2013

बालोतरा में थान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ...तीन गिरफ्तार

बालोतरा में थान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ...तीन गिरफ्तार
बाड़मेर सरहदी बाड़मेर जिले के बालोतरा उप खंड मुख्यालय पर पुलिस ने कपड़ा फेक्त्रियो से थान चुराने वाले गिरोह को पकड़ उनके कब्ज़े से पांच लाख रुपये कीमत की गांठे बरामद की ,पुलिस सूत्रों ने बताया की बालोतरा पुलिस ने ओद्योगि.क क्षेत्र में कपडे के थान चुराने वाले तीन युवको को किया गिरफ्तार ,युवको से 5लाख का कपडा बरामद साथ में बिना नंबर का एक वाहन भी किया जब्त .किया .तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच आरम्भ की हें ,पुलिस उनसे पूछताछ कर रही हें ,ये लोग लम्बे समय से कपड़ा फेक्त्रियो से गांठे चुराने के गोरखधंधे में लगे थे ,आज पुलिस ने विशेष सतर्कता बारात इन्हें रेंज हाथो पकड़ा लिया .......

प्रेगनेंट हुई नाबालिग,जीजा ने करा था रेप

प्रेगनेंट हुई नाबालिग,जीजा ने करा था रेप
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक नाबालिग किशोरी ने अपनी सगी बहन और बहनोई के विरूद्ध दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बीती रात आरोपी बहन बहनोई की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गत आठ फरवरी को किशोरी को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसका वहीं पर गर्भपात भी किया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी 13 नवंबर को अपने बहन बहनोई के घर खनियांधाना के ओडी गांव में ही गई थी। वहीं पर उसके जीजा ने किशोरी के साथ दुष्कृत्य कर दिया।

किशोरी को गर्भ ठहर गया और उसकी आठ फरवरी को जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तब उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। बाद में मामला पुलिस में गया। पुलिस ने जांच के उपरांत जीजा अरविंद साहू और बहन विनीता के रूिद्ध दुष्कर्म और बाल संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

किरोड़ीलाल ने किया नई पार्टी का ऎलान

किरोड़ीलाल ने किया नई पार्टी का ऎलान
उदयपुर। दौसा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने लम्बे समय से चल रही गहमागहमी को खत्म करते हुए गुरूवार को राजस्थान में तीसरे मोर्चे का ऎलान कर दिया।

जिले के गोगुंदा में किरोड़ी ने पीए संगमा की "नेशनल पीपल पार्टी"(एनपीपी) के बैनर तले प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की।

इस मौके पर किरोड़ी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे और सत्ता पलट की बात कही।

किरोड़ी ने कहा,"राजस्थान में न भाजपा की वसुंधरा,न कांग्रेस के गहलोत सीएम बनेंगे,इसबार मुख्यमंत्री एनपीपी के बैनर तले किसान का बेटा बनेगा।"

उधर,गुरूवार को ही एनपीपी को अपने घर पर ही बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। मेद्यालय विधानसभा के चुनावी नतीजों में संगमा की पार्टी को अपने ही घर पर बमुश्किल एक सीट मिल पाई।

भाजपा ने लड़ाया,कांग्रेस ने दंगे करवाए

किरोड़ीलाल ने अपनी पार्टी के ऎलान के मौके पर दोनों प्रमुख पार्टियों को आड़े हाथों लिया और जमकर आरोप लगाए। किरोड़ी ने कहा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने अपने फायदे के लिए मीणा और गुर्जरों को आपस में लड़ाया था तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गोपालगढ़ में हिंदू और मुसलमानों के बीच दंगे करवाए।

किरोड़ीलाल की नई पार्टी की घोषणा के मौके पर उनके समर्थकों के साथ विधायक हनुमान बेनीवाल,छत्तीसगढ़ से आदिवासी नेता अरविंद नताम और अब्दुल गफ्फार भी मौजूद रहे।

कर्मचारियों से कलेक्टर कार्यालयों के बहार सरकार के खिलाफ तम्बू ताने


कर्मचारियों से कलेक्टर कार्यालयों के बहार सरकार के खिलाफ तम्बू ताने


बाड़मेर राज्य सरकार की कथित वादा खिलाफी को लेकर प्रदेश के सभी 7 लाख कर्मचारी अपनी11 सूत्री मांगों को गुरुवार को जिला मुख्यालयों पर तीन घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया।बाड़मेर ,जैसलमेर ,जोधपुर ,पाली जोधपुर में कलेक्ट्रेट के बाहर विशाल तंबू तान कर्मचारी दोपहर 12 से 3 बजे तक धरने पर बैठे। यहां कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया और 4 मार्च को विधानसभा घेराव में शरीक होने का आह्वान किया।

राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के कई कर्मचारी नेताओं ने सभा संबोधित किया। इन कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर दोनों महासंघों के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि कर्मचारियों की मांगों व प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी पर एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। इसके तहत जिला मुख्यालय पर धरना तथा इसके बाद 4 मार्च को जयपुर में रैली निकाल कर विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

कर्मचारी संघ इन मांगों को लेकर उतरे हैं आंदोलन पर : राज्य कर्मचारियों को केंद्र के अनुसार 1 जनवरी 2006 से वेतन,भत्ते ,पेंशन इत्यादि दिया जाए। कर्मचारियों को 9,18,27 वर्ष पर देय चयनित वेतनमान पर पहले की तरह पदोन्नति पद पे ग्रेड दी जाए। संविदा , अस्थाई ,फिक्स वेज एवं एजेंसी के माध्यम से भर्ती बंद की जाए। रिक्त पद समाप्त करने के स्थान पर उन पदों को भरते हुए भर्ती की जाए। नवीन पेंशन नियम वर्ष 2004 वापस लिया जाए। नवीन भर्ती अधिनियम 2006 वापस लिया जाए। मंत्रालयिक संवर्ग को सचिवालय संवर्ग के समान वेतन दिया जाए ,पद क्रम में एक पद विलोपित किया जाए।कर्मचारियों को सस्ती दर पर आवास देने तथा संसद में लंबित पेंशन विधेयक को वापस लिया जाए तथा ग्रामीण भत्ता दिया जाए।

बालिका वधु की मशहूर बहू 'आनंदी' का UNSEEN tasveere


PICS: बालिका वधु की मशहूर बहू 'आनंदी' का UNSEEN AVATAR
टेलीविजन इंडस्ट्री के बहुचर्चित शो 'बालिक वधु' की बहू प्रत्यूषा बैनर्जी जल्द ही सीरियल को गुडबाय कहने वाली हैं।

21 वर्षीय प्रत्यूषा फिल्मों में आने के लिए टेलीविजन इंडस्ट्री का साथ छोड़ रही हैं। प्रत्यूषा जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म में नजर आएंगी।


प्रत्यूषा बैनर्जी का जन्म 10 अगस्त 1991 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था।


PICS: बालिका वधु की मशहूर बहू 'आनंदी' का UNSEEN AVATAR

प्रत्यूषा कलर्स चैनल पर दिखाए जाने वाले शो 'झलक दिखला जा 5' में डांस कर चुकी हैं। लेकिन हेल्थ इश्यू के कारण वह शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थीं।प्रत्यूषा अपने मां-बाप की इकलौती संतान हैं।