शुक्रवार, 22 मई 2020

मानवेन्द्र सिंह ने अशोक गहलोत से 2013 और 18 में भर्ती से वंचित संविदा कर्मियों को नियुक्ति देने की पैरवी की

मानवेन्द्र सिंह ने अशोक गहलोत से 2013 और 18 में भर्ती से वंचित संविदा कर्मियों को नियुक्ति देने की पैरवी की


जैसलमेर। पूर्व सांसद  पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  मानवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वर्ष 2013 और 2018 की सेकंड ग्रेड ए एन एम भर्ती में वंचित रहे  संविदाकर्मी नर्सिंगकर्मियों को नियुक्ति देने की वकालत की। सिंह ने मुख्यमंत्री को 2013 और 2018 की भर्ती को लेकर पत्र लिखा कि वर्तमान में प्रक्रियाधीन नर्स ग्रेड सेकंड भर्ती 2013 में 3557 पदों पर भर्ती निकली गई थी लेकिन संविदा और बेरोजगार नर्सिंगकर्मियों के अनुपात में लगभग छह वर्ष बाद आई इस भर्ती में पदों की संख्या कम होने के कारण विगत कई वर्षों से अल्प वेतन मे कार्यरत संविदाकर्मी इनमें चयन से वंचित रह रहे है जो कि दिन रात सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना महामारी की रोकथाम में जुटे है। लेकिन नियमित नही होने के कारण इनमें निराश का भाव है। वर्तमान में नए स्वीकृत विभिन चिकित्सा संस्थानों और कोविड 19 के प्रकोप के मध्यनजर रखते हुए नर्सिंगकर्मियों की और अति आवश्यकता है। इसलिए 2018 कि 3500 पदों की बढ़ोतरी कर वंचित रहे संविदा नर्सिंगकर्मियों के रिक्त पदों को भरा जाए तथा कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाएं अधिक मजबूत हो सके तथा निरोगी राजस्थान का सपना पूरा हो सके। इसकी तरह मानवेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री को एक और पत्र लिख वर्ष 2013 में नर्स ग्रेड द्वितीय के 15773 और ए एन एम के 12278 रिक्त पदों पर भर्ती निकली गई थी। जिसमे नर्स सेकंड ग्रेड 4514 और ए एन एम के 6719 रिक्त पदों पर नियुक्ति निहि दी गई थी। करोना महामारी को देखते हुए रिक्त पदों पर तत्काल भरा जाए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें