मंगलवार, 5 नवंबर 2019

जैसलमेर*प्रथम चरण में ही कांग्रेस हासिये पर,भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची निकाल बढ़त हासिल की* *कांग्रेस आंतरिक कलह और टिकट वितरण में पिछड़ी*

जैसलमेर*प्रथम चरण में ही कांग्रेस हासिये पर,भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची निकाल बढ़त हासिल की*

*कांग्रेस आंतरिक कलह और टिकट वितरण में पिछड़ी*

जैसलमेर नगर परिषद चुनावो को लेकर जेसलमेर में उत्साह का माहौल है।।पार्षद बनने के प्रति युवाओ में जोरदार क्रेज देखा जा रहा है।।इधर आज नामांकन की अंतिम तिथि है मगर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक नही पाई जिसका कारण आंतरिक कलह है।स्थानीय जन प्रतिनिधियों को डर है कि सूची सार्वजनिक होने के साथ विरोध चरम पर होगा।।उधर भाजपा ने देर रात अपने उम्मीदवारों की सूची जाहिर कर प्रथम चरण में कांग्रेस पर बढ़त हासिल कर ली।।भाजपा ने व्यवस्थित तरीके से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की।चार वार्डो में उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए।।संभावना है इन वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देगी।।कांग्रेस में सोमवार को हुए विधायक के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस हासिये पर आ गई।।कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा गए।।खासकर अशोक तंवर की टिकट काटने के बाद कम से कम आठ वार्डो में जंहा कांग्रेस मजबूत थी।अब संभावनाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है।इन वार्डो में निर्दलीयों की पो बारह होनी है तो कुछ वार्डो में सीधे सीधे भाजपा उम्मीदवार बढ़त में आ गए।।45 वार्डो में कांग्रेस ने नाम तय करने के साथ चयनित प्रत्याशियों को फोन पर ही सूचना देकर फार्म भरवाए जा रहे है।।सूची सार्वजनिक करने की हिम्मत कांग्रेसी जुटा नही पाए।।कांग्रेस का असंतोष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे तक पहुंच चुका है।।कांग्रेस में असंतोष के चलते भाजपा को इसका लाभ मिलता नजर आ रहा है।।जजेसलमेर में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का सारा दारोमदार विधायक रूपाराम धनदे पर रहेगा।।टिकट वितरण में विधायक की ही चली।।जिसके चलते पार्टी दो गुटों में  खुले में आ गई।।अंदरूनी कलह सड़को पे आने का भी असर कांग्रेस में दिख रहा है।बिरोधियो से कोई वरिष्ठ नेता बात के लिए आगे नहीं आया है।।भाजपा ने जातीय संतुलन के साथ टिकट वितरण कर प्रथम चरण में निशित तौर पर कांग्रेस पर बढ़त हासिल कर ली।।कांग्रेस सोसल इंजीनियरिंग में भी असफल रही।।कांग्रेस के परंपरागत वोटर हजूरी समाज मे भी कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर आक्रोश है।।कई वार्डो में समाज ने निर्दलीय उम्मीदवार उतार दिए जिससे कांग्रेस में हड़कम्प मच गया।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें