बुधवार, 17 अक्तूबर 2018

*बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सिद्धि कुमारी का तोड़ हो सकता है ओबीसी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह सांखला*


*बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सिद्धि कुमारी का तोड़ हो सकता है ओबीसी उम्मीदवार गजेंद्र सिंह सांखला*



*बीकानेर बीकानेर राजघराने की सदस्य सिद्धि कुमारी लगातार दो बार बीकानेर पूर्व से विधायक बन  राजनीति का केंद्र बनी है। कांग्रेस आने वाले चुनाव में सिद्धि कुमारी का तोड़ खोज रहे है।।कई उम्मीदवारों की तलाश के बाद इस सीट के जातीय समीकरण तोड़ने वाला शख्स नजर नही आया।।हाल ही में कांग्रेस के सच्चे सिपाही बीस साल से कांग्रेस के विभिन पदों पर आसीन गजेंद्र सिंह सांखला का नाम चर्चा में आया है। गजेंद्र सिंह सांखला बीकानेर का जाना पहचाना चेहरा है जो बीस साल से अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़ा है।  बीकानेर पूर्व में करीब पच्चीस हजार रावणा राजपूत मतदाता  है जो परंपरागत रूप से कांग्रेस से जुड़ा है।।सांखला इनका प्रतिनिधित्व करते है।।कांग्रेस द्वारा ओबीसी को इस बार टिकट देने के निर्णय के पढचत गजेंद्र सिंह सांखला ने अपनी सशक्त दावेदारी पेश की है।।सिद्धि कुमारी हाई प्रोफाइल विधायक होने के चलते आम मतदाताओं की पहुंच से दूर है यही उनके प्रति क्षेत्र में बड़ी नाराजगी की वजह बनी है। सिद्धि कुमारी इस बार भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में है।।कांग्रेस गत दो चुनाव में प्रत्यासी बदल कर देख लिए मगर उन्हें सफलता नही मिली।।2008 में कांग्रेस ने सिद्धि कुमारी के सामने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए तनवीर मालावत को उतारा मगर वो चुनाव हार गए। 2013 में यहां से भाजपा के प्रत्यासी पैनल में स्थापित नाम गोपाल गहलोत को कांग्रेस में लाकर चुनाव लड़ाया मगर ये भी 24 हजार से अधिक मतों से हर गए। इस बार सिद्धि कुमारी का तोड़ कांग्रेस के पास ओबीसी दावेदार के रूप में गजेंद्र सिंह सांखला है। सांखला को मैदान में उतार कांग्रेस अपने से दूर जा रहे ओबीसी वर्ग को जोड़ने के साथ पूरे प्रदेश में रावण राजपूत समाज को अपने साथ जोड़ने का संदेश दे सकते है।।सचिन पायलट ने रावणा राजपूत समाज को टिकट देने का फैसला लिया था उसके अनुसार बीकानेर पूर्व में गजेंद्र सिंह सशक्त होकर उभरे है। गजेंद्र सिंह उच्च शिक्षित और आर्थिक रूप से संबल प्राप्त है।।1991 से कांग्रेस के साथ सक्रिय रूप से जुड़े है।।सांखला कांग्रेस संगठन में जिला प्रवक्ता संभाग प्रवक्ता की जिम्मेदारी वहन कर चुके है। संगठन में सचिव,सयुंक्त सचिव पद पर अपनी सेवाए दे चुके है वर्तम्मान में सांखला जिला उपाध्यक्ष पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।।सांखला रावणा राजपूत सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष पद और कार्यरत है।।सांखला की समाज मे अच्छी पकड़ है।।समाज के राजड़थ्सन में छह फीसदी कुल मत है।जिसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। गजेंद्र सिंह सांखला सिद्धि कुमारी को हराने के लिए कांग्रेस के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो सकते हैं।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें