सोमवार, 4 सितंबर 2017

भीनमाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दिए जेल व्यवस्थाए सुधारने के निर्देश

भीनमाल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने  दिए  जेल व्यवस्थाए सुधारने के निर्देश  


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  जालोर विजेंद्र सिंह ने उप कारागृह भीनमाल का निरिक्षण किया | उन्होंने निरिक्षण के दौरान जेल में खाने की व्यवस्था तथा खाना बनाने के स्थल की जानकारी ली | मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  जालोर ने जेल में साफ़ सफाई के बारे में जेलर को आवश्यक निर्देश दिए | उन्होंने कैदियो के स्वास्थ्य के बारे में गम्भीरता से जानकारी लेकर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए | उप कारागृह भीनमाल का निरिक्षण करते समय उनके साथ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विवेक शर्मा, पैनल अधिवक्ता ललित भण्डारी, उपकारापाल रामकिशन मीणा, थानाधिकारी कैलाशचन्द मीणा, पी.एल.वी. सदस्य रेवाराम सैन तथा जेल कर्मचारी उपस्थित थे | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें