मंगलवार, 26 सितंबर 2017

बाड़मेर,दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 बाड़मेर के 263 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन



बाड़मेर,दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017

बाड़मेर के 263 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन


बाड़मेर, 26 सितंबर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 के अन्तर्गत लॉटरी द्वारा जिले के 77 यात्रियों का हवाई यात्रा तथा 186 यात्रियों का रेल यात्रा हेतु मुख्य सूची में चयन किया गया है।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2017 के अन्तर्गत ऑन लाईन भरे गये कुल 579 आवेदक पत्रों की लॉटरी निकाली। जिसमें हवाई यात्रा के लिए 77 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन किया गया एवं 19 यात्री आरक्षित सूची में रखे गये। इसी प्रकार रेल यात्रा के लिए 186 यात्रियों का मुख्य सूची में चयन किया गया तथा 46 यात्री आरक्षित सूची में रखे गये। उन्होने बताया कि जिले के यात्रियों को प्राथमिकता के अनुसार हवाई यात्रा के लिए जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम्, तिरूपति बालाजी, वाराणसी (कांशी) तथा रेल यात्रा के लिए रामेश्वरम्, वैष्णोदेवी, जगन्नाथपुरी, तिरूपति बालाजी, अमृतसर, द्वारकापुरी, वाराणसी (कांशी), गया कांशी, शिरडी की यात्रा कराई जाएगी। उन्होने बताया कि चयनित यात्रियों को देवस्थान विभाग द्वारा सूचित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा कैलाशदान रतनू, सूचना विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग देवेन्द्र माथूर, देवस्थान विभाग जोधपुर के निरीक्षक रमेश जांगिड आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें