सोमवार, 28 अगस्त 2017

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से विधायक कीर्ति कुमारी की मौत, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से विधायक कीर्ति कुमारी की मौत, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज
राजस्थान में स्वाइन फ्लू से विधायक कीर्ति कुमारी की मौत, प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था इलाज

जयपुर।भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का निधन हो गया। वे स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं। उनका जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। रविवार को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद से ही वें वेंटीलेटर पर थीं। कीर्ति कुमारी ने हाल ही में अपना 50वां बर्थडे मनाया था।




- विधायक कीर्ति कुमारी ने सुबह करीब सात बजे अंतिम सांस ली। फोर्टिस अस्पताल के एमआर्इसीयू में मौजूद चिकित्सकों ने उनके निधन के बारे में जानकारी दी।

- इसके बाद उनके परिजनों के साथ ही अन्य परिचितों में शोक की लहर फैल गर्इ। वे बिजोलिया के पूर्व राजघराने की बेटी थीं।

- कीर्ति कुमारी को गत 26 अगस्त को कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

- बाद में परिजनों के कहने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

- कीर्ति कुमारी के निधन का समाचार सुनकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता आैर कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे। वहीं मांडलगढ़ में शोक पसर गया।

- लोगों ने कहा कि मांडलगढ़ के लिए उन्होंने काफी काम किया है। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

- अस्पताल के बाहर उनके समर्थक एक दूसरे से गले लगकर रो पड़े। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी वी सतीश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

- एक विधायक होने के साथ ही कीर्ति कुमारी विधानसभा की कर्इ समितियों से भी जुड़ी रहीं आैर प्रदेश भाजपा में भी विभिन्न पदों पर रहीं।

- हम आपको बता दें कि कीर्ति कुमारी ने 2013 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विवेक को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। उन्हें चुनाव में 83 हजार से ज्यादा वोट मिले थे वहीं पर उनके प्रतिद्वंद्वी विवेक को 64544 मतों से ही संतोष करना पड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें