रविवार, 25 जून 2017

मांडल।शादी से लौटते समय महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर किया सामूहिक दुष्कर्म



मांडल।शादी से लौटते समय महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर किया सामूहिक दुष्कर्म


शादी से लौटते समय महिला को बाइक पर लिफ्ट देकर किया सामूहिक दुष्कर्म
शादी में गई एक महिला को लौटते समय बाइक पर लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मांडल थाने में पीडि़ता ने दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी हरीश सांखला ने बताया, 20 जून को एक महिला परिजनों के साथ शादी में देवगढ़ गई थी। लौटते समय महिला ने रोशनदास पुत्र चुनादास से लिफ्ट ली। रोशनदास के साथ गिरवी दास था। तीनों एक बाइक पर जबकि महिला की सास अन्य बाइक पर थी।


मामा तालाब के पास रोशनदास व गिरवीदास बाइक रोक महिला को सुनसान जगह ले गए और दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने शनिवार को दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जांच मांडल डीएसपी चंचल मिश्रा कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें