रविवार, 11 दिसंबर 2016

गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में था प्रोफेसर, पत्नी और बेटी ने पकड़ किया ये हाल

गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में था प्रोफेसर, पत्नी और बेटी ने पकड़ किया ये हाल


ग्वालियर।एक कॉलेज प्रोफेसर गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में था। पत्नी को अपने पति के चाल-चलन पर कुछ शक हुआ तो वह दिल्ली से ग्वालियर आकर प्रोफेसर पर निगाह रखने लगी। रात को फ्लैट के आसपास रह कर उसने पति और उसकी गर्लफ्रेंड के आने का इंतजार किया। उनके अंदर जाते ही बाहर से ताला डाल लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस के साथ पति और उसकी गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी। यह है मामला..







- यह मामला यूनिवर्सिटी इलाके का है। यहां के बलवंत नगर में एक फ्लैट में कॉलेज में कार्यरत प्रोफेसर अनिल कुमार रहते हैं।

- अनिल कुमार का परिवार दिल्ली रहता है। अनिल की पत्नी को शक था कि उसके पति का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।

- उसने अपने तरीके से पता किया तो सही बात निकली और वह ग्वालियर फ्लैट में पहुंच गई। यहां पर वह छिपकर पति और उसकी गर्लफ्रेंड का इंतजार करने लगी।

- रात को जैसे ही अनिल कुमार और उसकी गर्लफ्रेंड पहुंचे, पत्नी ने फ्लैट के बाहर ताला लगा दिया और पुलिस को बुला लिया।

- जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, प्रोफेसर की पत्नी और उसकी मां ने अनिल कुमार और उसकी गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी।

- पुलिस ने जैसे-तैसे बीच-बचाव किया और दोनों को थाने लेकर आ गए। रात को थाने में दोनों के बयान दर्ज कर लिए। हालांकि, अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें