रविवार, 23 अक्तूबर 2016

रिश्ते हुए तार-तार : बुआ का लड़का निकला हत्यारोपी

रिश्ते हुए तार-तार : बुआ का लड़का निकला हत्यारोपी

रिश्ते हुए तार-तार : बुआ का लड़का निकला हत्यारोपी
भवारना: बल्लाह में युवती की हत्या के आरोप में पुलिस द्वारा पकड़ गए आरोपी बलजिंद्र के बारे में और भी कई खुलासे हुए हैं। आरोपी व्यक्ति मृतक लड़की की सगी बुआ का लड़का है। रिश्तों को तार-तार कर इस व्यक्ति ने न केवल लड़की से दुराचार का प्रयास किया बल्कि उसका गला दबाकर कथित रूप से उसकी हत्या कर दी। रविवार को बल्लाह, खड़ौठ और पनापर टांडा गांवों के लगभग 100 लोग भवारना थाना में लड़की के परिवार के समर्थन में आए और न्याय की मांग की।




लड़की की माता ने बताया कि उसकी लड़की की हत्या के आरोपी व्यक्ति ने उनसे पहले भी जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा किया है। माना जा रहा है कि बदला लेने की फिराक में इस व्यक्ति ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस थाना आए लोगों में पनापर टांडा की महिला मंडल प्रधान और पंचायत के पूर्व प्रतिनिधियों ने पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




बल्लाह के लोगों ने शक जाहिर किया कि इस हत्याकांड में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करे। मृतक लड़की सिलाई सीखने के लिए खड़ौठ से बल्लाह आती थी। पारिवारिक विवाद और मानसिक कुंठा से ग्रस्त इस व्यक्ति ने अपने सगे मामा की लड़की को दुराचार के इरादे से दबोच लिया और कथित रूप से गला दबा कर लड़की की हत्या कर दी।




पुलिस ने इस मामले में शनिवार को युवती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार बलजिंद्र और राजकुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 21 सितम्बर तक पुलिस रिमांड पर भवारना थाना भेज दिया। डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि दोनों आरोपियों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें