सोमवार, 6 जून 2016

बाड़मेर। सरहद पर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश , सीमा पर जवानों ने ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ पोधे लगा देश को दिया सन्देश

बाड़मेर। सरहद पर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश , सीमा पर जवानों ने ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ पोधे लगा देश को दिया सन्देश






बाड़मेर विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर ने भारत पाकिस्तान की पश्चिमी सरहद के सबसे दुर्गम सीमा पोस्टो पर पौधरोपण कर समाज को देश की सरहद के साथ पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश दिया ,ग्रुप फॉर पीपुल्स ने सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम पोस्ट सुंदरा ,रोहिडी में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियो और जवानों के साथ पौधा रोपण कर रेगिस्तानी सरहद को हरी भरी करने का संकल्प लिया ,




ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,अध्यक्ष अक्षयदान बारहट ,मदन बारूपाल ,हितेश मूंदड़ा ,बाबू भाई देथा ,रोहिडी पूर्व सरपंच तेजमल सिंह ,दलपत सिंह सोढ़ा ने आंधियो के कारण एक माह से बंद पड़े रोहिडी सुंदरा मार्ग से सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम चौकी सुंदरा पहुँच बल के चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में नीम का पौधा लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस पर सरहद से सरंक्षण का सन्देश दिया ,वाही भारत की अंतिम चौकी पीरऊ में प्रभारी निसार खान को पोधे वितरित कर पर्यावरण में सहयोग की अपील की ,तो रोहिडी में सीमा बल की फॉरवर्ड चौकी पर पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी अतिरिक्त कमांडेट गुलशन कुमार ,राजेंद्र कुमार यादव ,सोमेंद्र चक्रवर्ती सहित जवानों के साथ की ,




अतिरिक्त कमांडेट ने कहा की पश्चिमी सरहद के मुनाबाव से नूरे का टिब्बा तक पौधरोपण के आभाव में आज भी एक एक माह से सड़कों पर मिटटी आने से सड़क मार्ग बंद पड़े हैं ,इस दुर्गम क्षेत्र में अब सघन पौधरोपण की महत्ती आवश्यकता हैं ,पौधरोपण के अभिव में रेतीले टिब्बों का कटान हो रहा हैं ,सैंड डयूना के कारण सड़कों पर रेत के टिब्बे घर कर रहे हैं ,उन्होंने ग्रुप फॉर पीपुल से बरसात के मौसम में सरहद पर सघन पौधरोपण अभियान चलने का सुझाव दिया ,सोमेंद्र चक्रवर्ती ने बताया की बल की हर पोस्ट पर क्षमता के अनुसार पौधरोपण के जरिये प्रयास किया जा रहा हैं ,चौकियों पर लगे पोधो की होफजत देश की हिफाज़त की तर्ज पर करते हैं ,समुचित देखभाल भी ,दुर्गम स्थानों के बावजूद जवां पेड़ों के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था येनकेन प्रकार से करते हैं ,उन्होंने कहा की पर्दो के साथ मूक पक्षियों के लिए भी बल के जवां पानी की और आसियाने की व्यवस्था करते हैं ,




ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप सीमा सुरक्षा बल के उच्च अधिकारियो के साथ मिल मानसून समय में सरहद पर सघन पौधरोपण का अभियान चलाने पर विचार विमर्श कर योजना बनाएगा ,अध्यक्ष अक्षयदां बारहट ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों की प्रयावरण सरंक्षण के मौजूदा प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रुप द्वारा वरद स्तर पर पौधरोपण कर सहयोग का भरोसा दिलाया ,मदन बारूपाल ने सीमा सुरक्षा बल के साथ अपने पर्यावरण सरंक्षण के लिए किये प्रयासों को साझा किया ,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें