बुधवार, 27 अप्रैल 2016

एक दिन पहले लड़के ने किया शादी से इनकार, प्रोफेसर ने किया सुसाइड

एक दिन पहले लड़के ने किया शादी से इनकार, प्रोफेसर ने किया सुसाइड
स्वाति का शव घर पहुंचने पर फैमिली वालों के साथ रोती उसकी छोटी बहन नीनी। इनसेट में स्वाति पांडेय।

वाराणसी.बीएचयू के इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्वाति पांडेय ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि शादी टूटने से वह परेशान थी। महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर किशोरी लाल और समाज विज्ञान संकाय के डीन प्रो. मंजीत चतुर्वेदी ने इसकी पुष्टि की है। किशोरी लाल ने बताया कि स्वाति के सुसाइड नोट के आधार पर वर पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

9 मई को होनी थी इंगेजमेंट

- बताया जा रहा है कि मंडुआडीह में वर्कर्स मैनेजर अंबेश त्रिपाठी से उसकी शादी तय हुई थी।

- 9 मई को दोनों की इंगेजमेंट होने वाली थी।

- लेकिन, रविवार को लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।

- इसके बाद से वह परेशान थी।

चार महीना पहले ही किया था ज्वाइन

- राजस्थान यूनिवर्सिटी में पढ़ाती थी। उसके बाद वह चार महीने पहले ही बीएचयू आई थी।

- उन्होंने बीएचयू से ही पढ़ाई की थी।

- वह बनारस के जानकी नगर में रहती थी।

साड़ी के फंदे से लटकती हुई मिली लाश

बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी मां और घर के दूसरे सदस्य शादी में गए हुए थे। घर पर पिता और छोटी बहन थी। सोमवार की सुबह जब पिता उसे जगाने गए तो वह साड़ी के फंदे पर लटकती हुई मिली। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें