मंगलवार, 26 जनवरी 2016

दुनिया देख रही भारत की ताकत, राजपथ पर पहली बार फ्रेंच आर्मी

 दुनिया देख रही भारत की ताकत, राजपथ पर पहली बार फ्रेंच आर्मी
नई दिल्ली. मंगलवार को 67th रिपब्लिक डे सेरेमनी में चीफ गेस्ट फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद होंगे। इस बार राजपथ पर परेड को लेकर सिक्युरिटी एजेंसियां मैक्जिमम अलर्ट पर हैं। हर बीस मीटर पर जवान खड़े हैं। इसकी तीन वजहें हैं। पहली- पेरिस में बीते नवंबर आईएसआईएस का हमला हुआ था। ओलांद आईएस के टारगेट पर हैं। दूसरी- फ्रेंच आर्मी के रूप में पहली बार कोई विदेशी फौज परेड में हिस्सा ले रही है। तीसरी- पिछले दिनों देशभर में आईएस के कई सस्पेक्ट अरेस्ट हुए हैं। ये रिपब्लिक डे पर हमले की फिराक में थे।

लाइव अपडेट्स...

10:20 AM : कोर ऑफ सिग्नल्स का दस्ता सलामी मंच से गुजरते हुए। सालों बाद परेड में शामिल किया गया है।

10:19 AM : पैराशूट रेजिमेंट सलामी मंच से गुजरते हुए।

10:17 AM : इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक डिफेंस सिस्टम सलामी मंच से गुजरते हुए। कैप्टन अर्चना सिंह कर रही हैं लीड।

10:15 AM : स्मर्च लॉन्चर व्हीकल्स सलामी मंच से गुजरते हुए।

10:15 AM : आकाश मिशाइल सलामी मंच के गुजरते हुए। कैप्टन नेहा सिंह कर रही है लीड।

10:13 AM : टैंक टी-90 भीष्म सलामी मंच से गुजरते हुए।

10:11 AM : 1950 के बाद पहली बार फ्रांस की टुकड़ी राजपथ पर। टुकड़ी में महिला सैनिक भी शामिल हैं।

10:10 AM : परमवीर चक्र विजेता सूबेदार योगेंद्र यादव, कैप्टन बाना सलामी मंच से गुजरते हुए।

10:09 AM : शुरू हुई परेड।

10:03 AM : लान्स नायक मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने ग्रहण किया अशोक चक्र।

10:03 AM : लान्स नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने दो आतंकियों को खुद मारा। गोली लगने के बाद भी दो को मारने में अहम भूमिका निभाई। शहीद होने से पहले अपने साथियों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाया।

10:00 AM : लान्स नायक मोहन नाथ गोस्वामी ने सितंबर 2015 में कुपवाड़ा में चार अंतिकयों को मार गिराया था।

10:00 AM : लान्स नायक मोहन नाथ गोस्वामी को मरणोपरान्त दिया गया अशोक चक्र।

10:00 AM : राजपथ पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा।

9:58 AM : राजपथ पर पहुंचे ओलांद, तीनों सेनाओं के चीफ से की मुलाकात।

9:58 AM : राजपथ पर पहुंचे ओलांद, नरेंद्र मोदी ने किया वेलकम

9:42 AM : राजपथ पर पहुंचे नरेंद्र मोदी।

9:42 AM : अमर जवान ज्योति पर मोदी ने दी शहीदों को सलामी।

9:40 AM : अमर जवान ज्योति पर पहुंचे नरेंद्र मोदी।

9:39 AM : राष्ट्रपति भवन से राजपथ के लिए निकले फ्रांस्वा ओलांद और प्रणब मुखर्जी।

9:35 AM : राष्ट्रपति भवन में ओलांद को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

9:35 AM : अमर जवान ज्योति पर पहुंचे डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर।

9:34 AM : अमर जवान ज्योति पर पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह।

09:12 AM : राजनाथ सिंह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा।

09:05 AM : शिवराज सिंह चौहान ने रतलाम में फहराया तिरंगा।

08:29 AM : नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को दी बधाई।

08:20 AM : ऑस्ट्रेलिया के पीएम मैलकम टर्नबुल ने भारत के लोगों को दी रिपब्लिक डे की बधाई।

08:15 AM : मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस हेडक्वार्टर में फहराया तिरंगा।

08:07 AM : अमित शाह ने बीजेपी हेडक्वार्टर में फहराया तिरंगा।

08:00 AM: दिल्ली में भारी सिक्युरिटी के बीच जश्न की तैयारी। सुबह 09:25 से शुरू होगा रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन।

राजपथ पर कब क्या होगा

- 9:50 पर राजपथ पहुंचेंगे मोदी।

- 9:55 पर फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ राजपथ पहुंचेंगे प्रणब मुखर्जी।

- 9:56 पर राष्ट्रध्वज फहराएंगे प्रणब मुखर्जी।

- 10 बजे शुरू होगी राजपथ पर परेड, सबसे पहले फ्रांस की टुकड़ी निकलेगी।

-11:20 पर परेड खत्म होगी, उसके बाद 15 मिनट का फ्लाई पास्ट होगा।

- 11:36 तक राजपथ पर रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन चलेगा।

परेड में इस बार क्या होगा खास...

1. पहली बार फ्रेंच आर्मी

- 1950 से राजपथ पर परेड हो रही है। लेकिन 66 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब यहां फॉरेन आर्मी होगी।

- फ्रांस के प्रेसिडेंट और नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में फ्रेंच आर्मी की 35th इन्फ्रेंट्री रेजीमेंट के 130 जवान परेड में हिस्सा लेंगे। उनका बैंड भी हिस्सा लेगा।

- दरअसल, फ्रांस ने 2009 में भारत को सम्मान देते हुए अपनी परेड में इंडियन आर्मी की मराठा लाइट इन्फ्रेंट्री को मौका दिया था। इसलिए भारत ने भी इस बार फ्रांस को न्योता दिया है।

2. पहली बार डॉग स्क्वॉड

- आर्मी की डॉग स्क्वॉड पहली बार रिपब्लिक डे परेड में शामिल होगी। इस स्क्वॉड में 1200 डॉग्स हैं। इनमें लेब्राडोर, बेल्जियन शेफर्ड्स, जर्मन शेफर्ड्स जैसी नस्ल शामिल हैं।

- इन डॉग्स को एक्स्पलोसिव्स, नारकोटिक्स, माइन्स डिटेक्ट करने जैसी ट्रेनिंग दी जाती है।

- रिपब्लिक डे परेड के लिए 36 डॉग्स सिलेक्ट किए गए हैं।

3. महिला डेयरविल्स की टुकड़ी दिखाएगी स्टंट

- पहली बार 120 महिला डेयरडेविल्स की टुकड़ी परेड में शामिल होगी।

- इन्हें सीआरपीएफ और आरएएफ की तीन बटालियन से चुना गया है।

4. ओबामा से ज्यादा सिक्युरिटी ओलांद-मोदी के लिए

- पिछले साल ओबामा अपने साथ 440 एजेंट और 1600 अमेरिकी जवान लेकर आए थे।

- इस बार ओलांद की पर्सनल सिक्युरिटी फोर्स ओबामा जितनी नहीं है लेकिन भारत ने उन्हें ओबामा से ज्यादा सिक्युरिटी दी है।

- ऐसा इसलिए क्योंकि ओलांद आईएसआईएस के टारगेट पर हैं। उनकी सिक्युरिटी के लिए दिल्ली में 100 कंपनियां तैनात की गई।

- पिछले साल रिपब्लिक डे पर ओबामा के लिए 95 कंपनियां तैनात हुई थीं।

- इस बार 50 हजार जवान रिपब्लिक डे की सिक्युरिटी में रहेंगे। दिल्ली में राजपथ के आसपास की 71 हाई राइज बिल्डिंग्स को बंद कर दिया जाएगा।

- 400 और बिल्डिंग्स पर नजर रखी जाएगी।

5. सीआरपीएफ और आईटीबीपी की कोई टुकड़ी नजर नहीं आएगी

- सीआरपीएफ, आईटीबीपी और सशस्त्र सीमा बल की टुकड़ी परेड में हिस्सा नहीं लेंगी।

- परेड का वक्त कम रखने के लिए ऐसा फैसला किया गया है।

6. मोटोराइज्ड ग्लास रूफ

- पिछली बार रिपब्लिक डे परेड पर यूएस प्रेसिडेंट बराक ओबामा चीफ गेस्ट थे।

- तब बारिश की वजह से एसपीजी ने ओबामा और मोदी को छाते से कवर किया था।

- इस तरह की शर्मिंदगी से बचने के लिए इस बार मोटोराइज्ड ग्लास रूफ बनाया गया है।

- फ्लाई पास्ट के वक्त यह ग्लास रूफ हट जाएगा।

7. कम वक्त में खत्म होगी परेड

- हर बार परेड आमतौर पर 115 मिनट की होती है।

- इस बार यह 90 मिनट की ही होगी।

- इससे पहले 2005 में सेरेमनी का वक्त 145 मिनट से घटाकर 115 मिनट किया गया था।

8. पहली बार इलेक्शन कमीशन की झांकी

- परेड में 23 झाकियां होंगी। इनमें 16 राज्यों और 7 केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट्स और मिनिस्ट्री की होगी।

- पहली बार इलेक्शन कमीशन की भी झांकी नजर आएगी।

26 जनवरी को क्या है ओलांद का प्रोग्राम

- 26 जनवरी को ओलांद 9.30 बजे प्रेसिडेंट हाउस जाएंगे।

- वहां से प्रणब मुखर्जी के साथ राजपथ पर रिपब्लिक डे के मेन फंक्शन में आएंगे।

- दिन में ढाई बजे वह भारत में रहने वाले फ्रांसीसी कम्युनिटी के लोगों से मिलेंगे।

- शाम 5.20 बजे वो फिर प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे और उसके बाद वह फ्रांस लौट जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें