बुधवार, 9 दिसंबर 2015

बाड़मेर कांग्रेसीयो ने हर्षोल्लास से मनाया कांग्रेस अध्यक्षा का जन्मदिन

बाड़मेर कांग्रेसीयो ने हर्षोल्लास से मनाया कांग्रेस अध्यक्षा का जन्मदिन

कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के 69वें जन्मदिन पर राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में जिला महिला कांग्रेस कमेटी एवम् नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मरीजो को किया फल वितरण और स्वस्थ जीवन की कि कामना ।
बाड़मेर 9 दिसंबर 2015
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के 69 वे जन्मदिन पर आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी जनों ने राजकीय चिकित्सालय में मरीजो को फल वितरण श्रीमती गाँधी के दीर्घायु की कामना की।इस मौके पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन,जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मृदुरेखा चौधरी,बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी,नगर अध्यक्ष दमाराम माली,नगर महिला अध्यक्ष रेणु दर्जी,शांति गहलोत,गंगा चौधरी,हेमलता चौधरी,भावना गहलोत,पार्षद बलबीर माली,नरेशदेव सारण,दीपक माली,किसान मोर्चे के जिला अध्यक्ष रूपाराम सारण,पीजी कॉलेज अध्यक्ष भूराराम गोदारा,रिडमलसिंह दांता,तनसिंह महाबार,पंकज कड़वासरा,अमरसिंह बाना सहित सैकड़ो कांग्रेसजनों ने उत्साह से भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें