सोमवार, 7 दिसंबर 2015

जोधपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला महिला की हत्या का आरोपी



जोधपुर पुलिस ने ढूंढ निकाला महिला की हत्या का आरोपी


फलोदी के मलार रोड क्षेत्र में गत दो माह पूर्व महिला की हत्या के मामले में फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने पोकरण से उसे गिरफ्तार कर लिया।

फलोदी थाना पुलिस ने बताया कि गत नौ अक्टूबर को महिला से बलात्कार कर आरोपी फलोदी निवासी गफ्फार ने उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में एक अन्य आरोपी सिकंदर को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।

बताया जाता है कि दोनों आरोपियों के महिला से अवैध संबंध थे। घटना वाले दिन भी दोनों शराब के नशे में धुत थे। किसी बात को लेकर उन दोनों का महिला से विवाद हो गया। इसपर उन्होंने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें