सोमवार, 28 सितंबर 2015

बालोतरा प्रधान की कुर्सी एक दो जने दावेदार,अखाड़ा बनी समिति



बालोतरा प्रधान की कुर्सी एक दो जने दावेदार,अखाड़ा बनी समिति 

ओम प्रकाश सोनी 

कांग्रेसियो ने बिना आदेश के प्रधान कक्ष में जाकर ओमाराम को बिठाया प्रधान की कुर्सी पर

प्रधान कक्ष में ही कांग्रेसियो ने की मंत्री अमराराम चौधरी के खिलाफ नारेबाजी




पंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर पंचायत समिति राजनेतिक अखाडा बन गयी है। प्रधान की कुर्सी पर सुबह ओमाराम ने कब्ज़ा जमाया तो शाम को चेनाराम ने प्रधान के सरकारी क्रियाकलापो का निर्वहन किया। एक ही दिन में प्रधान की कुर्सी पर दो अलग अलग नेताओ का दावा जताने से स्थिति हास्यपद बन गयी है।

आज सुबह निलंबित प्रधान ओमाराम भील कार्यकर्ताओ के साथ पंचायत समिति पहुचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधान के चैम्बर पहुचे और कथित रूप से प्रधान का पदभार ग्रहण किया। कांग्रेसी नेताओ ने पंचायत समिति परिसर में ही ओमाराम का स्वागत कर सभा कर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। वही शाम के समय पंचायत समिति के प्रधान कक्ष में अलग ही नजारा देखने को मिला। वर्तमान प्रधान चेनाराम कक्ष में काम काज निपटाते नजर आये। चेनाराम ने बताया कि सरकार के आदेश पर ही उन्होंने प्रधान का पद ग्रहण किया था और सरकार द्वारा हटाये जाने के आदेस पर वे पद छोड़ देंगे। वही विकास गोपीकिशन पालीवाल का भी कहना है कि उन्हें अभी तक ओमाराम को पदभार देने के कोई सरकारी आदेश नहीं मिले है।

मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

प्रधान के कक्ष में ओमाराम के साथ आने वाले कांग्रेसी नेताओ व् कार्यकर्ताओ ने जमकर राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पंचायत समिति के परिसर में भी कांग्रेसी नेताओ ने राजस्व मंत्री के खिलाफ अमराराम तेरी तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें