रविवार, 5 जुलाई 2015

अलवर लड़के से बचने के लिए लड़की ने कुआं में लगाई छलांग, मौत



अलवर लड़के से बचने के लिए लड़की ने कुआं में लगाई छलांग, मौत


शहर के सदर थाना अंतर्गत गांव झाड़ौली में दुष्कर्म के प्रयास की 15 वर्षीय पीडि़ता ने शनिवार को कुआं में कूद कर जान दी।

सदर थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को पीडि़ता लकड़ी लेने के लिए अपने खेत पर गई थी। लड़की को अकेला देखकर इसी गांव का युवक काला कुम्हार लड़की के पीछे-पीछे खेत पर आ गया और मौका देखकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। किसी तरह लड़की ने अपने आप को बचाकर वहां से भागी तो लड़का भी उसके पीछे- पीछे भागा। लड़की ने जब देखा कि युवक उसका पीछा कर रहा है तो उसने कुआं में छलांग लगा दी।

इसी दौरान लड़की के परिजनों ने इस युवक को देख लिया तो युवक वहां से भाग लिया। इसके बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से लड़की को कुआं से बाहर निकाला और उपचार के लिए अलवर अस्पताल लेकर आए। सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे जयपुर के लिए रैफर कर दिया, लेकिन लड़की ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

एसएचओ देवेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि लड़की का रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही दुष्कर्म का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने एवं आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लड़के की तलाश कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें