मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

रिज़ल्ट लाइव : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लहर, किरण बेदी पीछे -



दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। रुझान बता रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा और कांग्रेस रुझानों में काफी पीछे चल रही है। सभी नतीजे दिन में एक बजे तक आने की उम्मीद है। मुख्य मुकाबला भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच माना जा रहा है।
Image Loading


चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, मतणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और दिन में एक बजे तक सभी नतीजे सामने आ जाने चाहिए। मतदान के बाद आए सभी सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) में आप को पूर्ण बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है। एक एक्जिट पोल में तो आप को 70 सदस्यीय सदन में 53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 2013 में हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन को 32 सीटें, आम आदमी पार्टी को 28 सीटें और कांग्रेस को आठ सीटें मिली थीं।




सुबह 10:09 बजे अन्ना हज़ारे ने अरविंद केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं और कहा आनदोलन को भूलना नहीं अरविंद।




सुबह 10:04 बजे सीरीफोर्ट के बाहर आम आदमी पार्टी का जश्न। photo4




सुबह 9:55 बजे 14 महीनों में भाजपा की पहली बड़ी हार




सुबह 9:51 बजे तीसरे राउंड में भी किरण बेदी पीछे हैं। कृष्णा नगर सीट से पीछे।




सुबह 9:39 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी को पार्टी कमान देने की मांग।




सुबह 9:36 बजे रुझानों में दिल्ली से कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे- अजय माकन, हारून युसुफ, डॉ. अशोक वालिया, किरण वालिया, शाएब इकबाल पीछे




सुबह 9:29 बजे आप के नेता कुमार विश्वास का नारा, "दुनिया देख रही है दम, दिल्ली जीत रहे हैं हम"




सुबह 9:25 बजे आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, 49 दिनों के काम पर वोट मिले




सुबह 9:24 बजे किरण बेदी एक हजार वोट से पीछे चल रही हैं




सुबह 9:23 बजे दक्षिणी दिल्ली में भाजपा सिर्फ कालकाजी से आगे




सुबह 9:18 बजे नरेला से आप के शरद कुमार आगे।




सुबह 9:17 बजे आप के प्रवक्ता योगेंद्र यादव ने कहा, सड़क पर जो दिखा वो सच साबित हुआ। रुझानों में आप भारी रुझानों की ओर। जो रथ चल रहा था वह रथ रुक गया है।




सुबह 9:15 बजे अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनना तय






सुबह 9:11 बजे कृष्णा नगर से किरण बेदी पीछे।




सुबह 9:10 बजे अगर यही रुझान रहा तो आम आदमी पार्टी को 50 सीटों मिल सकती हैं।




सुबह 9:08 बजे रुझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के पार




सुबह 9 बजे गिनती के पहले घंटे में आम आदमी पार्टी को भारी बढ़त। आप-29, भाजपा-13, कांग्रेस-2 और अन्य-1




सुबह 8:59 बजे चांदनी चौक से आप की अलका लांबा आगे




सुबह 8:58 बजे पिछली बार के आकड़े तक पहुंची आम आदमी पार्टी




सुबह 8:57 बजे तिलक नगर से आप के जनरैल सिंह आगे




सुबह 8:56 बजे सदर से आप के सोमदत्त को 4762, कांग्रेस के अजय माकन को 1316, भाजपा के पी.के जैन




सुबह 8:56 बजे सीलमपुर से कांग्रेस के मतीन अहमद पीछे, आप आगे




सुबह 8:55 बजे मालवीय नगर से सोमनाथ भार्ती पीछे, भाजपा आगे




सुबह 8:54 बजे आप-26, भाजपा-11, कांग्रेस-3 और अन्य-2




सुबह 8:52 बजे नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं




सुबह 8:51 बजे द्वारका से आप के आदर्श शास्त्री आगे




सुबह 8:50 बजे आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे




सुबह 8:49 बजे पटेल नगर से भाजपा की कृष्णा तीरथ आगे




सुबह 8:48 बजे करावल नगर से आप के कपिल मिश्रा आगे




सुबह 8:48 बजे बल्लीमरान से भाजपा के श्यामलाल आगे, कांग्रेस के हारून युसुफ पीछे




सुबह 8:47 बजे बाबरपुर से आप के गोपाल राय आगे




सुबह 8:45 बजे आम आदमी पार्टी के ऑफिस के बाहर जश्न का माहौल।




सुबह 8:45 बजे उत्तम नगर से आप के नरेश बालयान आगे।




सुबह 8:43 बजे सदर बजार से आप के सोमदत्त आगे, कांग्रेस के अजय माकन पीछे।




सुबह 8:41 बजे आर.के. पुरम से आप की प्रमिला टोकस आगे।




सुबह 8:40 बजे तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।




सुबह 8:40 बजे राजौरी गार्डन से आप के जरनेल सिंह आगे




सुबह 8:39 बजे मटिया महल से कांग्रेस आगे




सुबह 8:38 बजे आर.के. पुरम से भाजपा आगे




सुबह 8:37 बजे मादीपुर से आप के गिरीष सोनी आगे चल रहे हैं।




सुबह 8:33 बजे विनोद कुमार बिन्नी पटपड़गंज से पीछे




सुबह 8:30 बजे ग्रेटर कैलाश से बीएसपी आगे




सुबह 8:27 बजे ओखला से कांग्रेस आगे




सुबह 8.22 बजे आप मंगोलपुरी, ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, पटपड़गंज, जंगपुरा,कस्तूबरा नगर, महरौली,दिल्ली कैंट से आगे




सुबह 8:20 बजे लक्ष्मी नगर से डॉ. ए.के वालिया आगे




सुबह 8:19 बजे भाजपा रिठाला, सीमापुरी, रोहिणी, जनकपुरी और कृष्णा नगर से आगे




सुबह 8:18 बजे कृष्णा नगर से किरण बेदी आगे




सुबह 8: 17 बजे पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया आगे।




सुबह 8:16 बजे मालवीय नगर से आप के सोमनाथ भारती आगे




सुबह 8:15 बजे भाजपा के जगदीश मुखी जनकपुरी में आगे




सुबह 8:14 बजे मंगोलपुरी से आप आगे। आप की राखी बिड़लान आगे।




सुबह 8:13 बजे आप के प्रवक्ता पृथ्वी रेड्डी ने कहा, हमें समाज के सभी वर्गों का वोट मिला है। सभी समूह का वोट मिला है। हमने एक नई राजनीति की शुरुआत की है।




सुबह 8:12 बजे भाजपा के सम्बित पात्रा ने कहा, दिन की शुरुआत शुभ है। अगर कुछ गलत होता है तो हम मंथन करेंगे।




सुबह 8.09 बजे रोहिणी से भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता आगे।




सुबह 8:08 बजे पहला रुझान रोहिणी से, भाजपा आगे। पिछली बार आप ने यह सीट जीती थी।




सुबह 7:58 बजे अरविन्द केजरीवाल अपने घर से निकले




सुबह 7:54 बजे द्वारका सेक्टर 3 मतगणना केन्द्र पर चुनाव आयोग के अफसर पहुंचे।

-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें