मंगलवार, 20 जनवरी 2015

बालोतरा नाकोड़ा तीर्थ में समवसरण जिनालय प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से

नाकोड़ा तीर्थ में समवसरण जिनालय प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से


रिपोर्ट :- ओम प्रकाश सोनी / बालोतरा 

बालोतरा ट्रस्ट अध्यक्ष अमृतलाल जैन ने बताया कि यह समवसरण जिनालय तीर्थ परिसर में 300ग्300 फीट में निर्मित विश्व का सबसे बडा समवसरण जिनालय होगा। इस जिनालय की उंचाई भूतल से 165 फीट उपर होगी। तथा जिनालय के भीतरी भाग में नक्काशी से युक्त कलात्मक स्तम्भ एवं गुम्बन्दो का निर्माण किया गया हे। जो अपने आप में अद्वितीय है।

ट्रस्ट उपाध्यक्ष भूरचन्द जीरावला ने बताया कि तीर्थ पर प्रतिष्ठा सम्बन्धी तैयारिया जोर-शोर से चल रही है। तीर्थ पर भव्य सुन्दर विशालतम टेन्टांें का निर्माण एवं रोशनीयो से तीर्थ पर जगमगाहट कर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सह संयोजक मदनलाल सालेचा ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव नौ दिवसीय होगा प्रतिष्ठा के शुभ मंगल कार्य 26 जनवरी से शुरू होगें कार्यक्रमों में परमात्मा के विभिन्न पूजापाठ, मन्त्रोचार विधी विधान पूर्वक सम्पन्न होगें।

ट्रस्टी कोषाध्यक्ष गणपत पटवारी ने बताया कि निर्मित जिनालय में 165 फीट की उंचाई पर भगवान पाश्र्वनाथ की चैमुखी प्रतिमाओं के साथ मध्य भाग में नीचे महाविदेह क्षैत्र में विचरण करने वाले बीस विहरमान परमात्मा की प्रतिमांए विराजमान होगी।

ट्रस्टी हुलास जी बाफना ने बताया कि 26 जनवरी से प्रारम्भ महोत्सव के दौरान रात्रि में विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि डा. कुमार विश्वास, तैजनारायण बैचेन, मनवीर मधुर, कविता तिवारी, सुदीप भोला, दिनेश बावरा आदि कविगण परमात्मा की स्तुति के साथ समसामयिक विषयों पर कविता पढन करेगे। नौ दिवसीय महोत्सव के लिए बसो की व्यवस्था बालोतरा से श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए की जा रही है।

भोजन व्यवस्था संयोजक श्री उत्तमचन्द मेहता ने बताया कि नौ दिवसीय क्रार्यक्रम में सुबह-शाम नवकारसीयों का आयोजन होगा तथा 2 फरवरी को फले चुन्दडी एवं शाही करबा का आयोजन किया जाएगा। भोजन व्यवस्था नाकोडा में निर्मित शालीभद्र भोजन मण्डप में रखी गई है। आवास व्यवस्था सहसंयोजक हंसराज कोटडिया ने बताया कि महोत्सव के दौरान तीर्थ पर ठहरने वाले श्रद्वालुओं के ठहरने की उचित व्यवस्था रहेगी।

रथ यात्रा एवं प्रचार प्रसार संयोजक वीरचन्द वडेरा ने बताया कि 1 फरवरी को नाकोड़ा भैरव देव के प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष में गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी बालोतरा से नाकोडा तक पैदल रथ यात्रा का आयोजन किया जायेगा। तथा इसी रथ यात्रा में समवसरण जिनालय की प्रतिष्ठा के उपलक्ष में परमात्मा का दीक्षा कल्याणक वर्षीदान वरघोडा का आयोजन भी किया जाएगा। इस रथ यात्रा में हजारो भैरू भक्तो के साथ हाथी, घोडा बैण्ड शहनाई वादन कई प्रदेश के लोक नृतक इस समारोह को ऐतिहासिक बनाऐगे। तथा उसी दिन भक्ति संध्या में परमात्मा को विराजमान करने, द्वार उद्घाटन तोरण, ध्वजा की बोलियां बोली जाएगी।

प्रत्रिका वितरण संयोजक रतनलाल संखलेचा ने बताया कि प्रतिष्ठा के निमंत्रण पत्र गांवो ओर शहरो में भेजे जा रहे हैं।

साधु-सन्त वैयावच्च संयोजक महेन्द्र चैपडा ने बताया कि नवान्हिका महोत्सव में आचार्य श्री पद्मसागरसूरीष्वर जी, आचार्य जिनकैलाशसागरसूरीश्वर, आचार्य श्री वर्घमानसागरसूरीष्वरजी, आचार्य देवेन्द्रसागरसूरीष्वरजी, आचार्य श्री हेमचन्द्रसागरसूरीष्वरजी, आचार्य श्री विवेकसागर सूरीष्वरजी, आचार्य श्री विमलसागर सूरीष्वरजी, आचार्य श्री रविषेखरसूरीष्वरजी, आचार्य श्री विजयरैवतसूरीष्वरजी, उपाध्याय श्री दिव्यचन्द्र विजयजी म.सा., महोपाध्याय श्री ललितप्रभसागरजी, राष्ट्रसंत श्री चन्द्रप्रभसागरजी, मुनि श्री भद्रंकरसागरजी म.सा., मोक्षचन्द्रसागरजी म.सा. एवं

प.पू. साध्वी ज्योतिप्रभाश्रीजी म.सा., प.पू. कल्पलताश्रीजी म.सा., प.पू. साध्वी चेलनाश्रीजी, साध्वी स्वर्णप्रभाश्रीजी, साध्वी कल्पलताश्रीजी म.सा., साध्वी सौम्यगुणाश्रीजी आदि ठाणा का पावन मार्गदर्शन प्राप्त होगा विधि विधान कार्यक्रम समवसरण मन्दिर के अन्दर के भाग में आयोजित होगे।

नौ दिवसीय कार्यक्रम नाकोडा तीर्थ में निर्मित वाराणसी नगरी भोजन व्यवस्था प्रचार-प्रसार सदस्य खेतमल तातेड ने बताया कि महोत्सव के दौरान बाल गायक संयम नामेडा, वैभव वागमार, देवेन्द्र बेंगाणी (कलकता) लवेश बुरड (इन्दौर) आशुतोष व्यास अपने भजनो से प्रभू भक्ति की रमझट भिन्न - भिन्न दिवसो में जमाएगें तथा इन्दौर के प्रख्यात नृत्य नाटककार सतीश दवे भगवान पाश्र्वनाथ एवं नाकोडा भैरव देव पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगे।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें