मंगलवार, 25 नवंबर 2014

जोधपुर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दी पटकनी स्पष्ट बहुमत मिला



जोधपुर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को दी पटकनी  स्पष्ट बहुमत मिला
 
जोधपुर। लोकसभा और विधानसभा के बाद शहर की सरकार के हुए चुनाव में भी

जनता ने भाजपा का साथ देते हुए उसे बहुमत के साथ कड़ी से कड़ी जोड़कर

विकास की जिम्मेदारी सौंप दी। नगर निगम के 64 वार्डों में हुए पार्षदों

के चुनाव में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए तीन कार्यकाल से नगर

निगम पर काबिज कांग्रेस को विपक्ष में बैठने के लिये मजबूर कर दिया

हालांकि कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में भाजपा की केन्द्र और राज्य में

बनी सरकारों की ओर से विकास कार्यों को राजस्थान और जोधपुर में रोकने के

आरोप लगाये लेकिन फिर भी जनता ने भाजपा पर विश्वास जाहिर करते हुए उनको

शहर के विकास की जिम्मेदारी सौंप दी। भाजपा के महापौर प्रत्याशी के रूप

में उतारे गए मेघराज लोहिया, घनश्याम ओझा, हरीगापोल राठी और राजेन्द्र

गहलोत चुनाव जीत गये जबकि प्रसनचंद मेहता चुनाव हार गये। कांग्रेस के एक

मात्र महापौर के प्रत्याशी राजेन्द्र सोलंकी अपनी सीट बचाने में कामयाब

हुए। वार्ड नम्बर 20, 25 और 45 की ईवीएम मशीनों में तकनीकी खराबी होने के

कारण तीन वार्डो के परिणाम सामने नहीं आ सके। अब तक घोषित 61 वार्डों के

परिणाम में 37 सीटों पर भाजपा, 19 सीटों पर कांग्रेस और पांच सीटों पर

निर्दलीयों ने बाजी मारी।

इस बार के चुनावों में जहां भाजपा ने टारगेट 50 का लक्ष्य रखा लेकिन वो

उस लक्ष्य तक तो नहीं पहुंच सकी लेकिन उसने स्पष्ट बहुमत हासिल कर दिया।

आज पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई मतगणना के दौरान जहां वार्ड नम्बर एक से

कांग्रेस प्रत्याशी मेगाराम ने 815 मतों से जीत हासिल करके कांग्रेस का

खाता खोला लेकिन दो नम्बर से भाजपा की कमला, तीन से भाजपा की सीमा, 4 से

भाजपा की राधा, 5 से पूर्व में ही निविरोध निर्वाचित हुई संजू सोलंकी, 6

से भाजपा की रेखा, 7 से भाजपा के विश्वजीत जोशी, 8 से भाजपा की पायल,

वार्ड नम्बर 9 से कांग्रेस के सुनील मोहनोत, वार्ड नम्बर 10 से भाजपा के

मेघराज लोहिया, 11 से भाजपा के घनश्याम सारस्वत, 12 से निर्दलीय लीलाधर

मेघवाल, 13 से भाजपा की गीता, 14 से निर्दलीय जनक सोनी, 15 से कांग्रेस

के मोहम्मद रफीक, 16 से कांग्रेस के सहाबुद्दीन, 17 से भाजपा की सीमा, 18

से कांग्रेस की मंजू, 19 से निर्दलीय रमजान खां, 20 से भाजपा के भंवरलाल

प्रजापत, 21 से भाजपा के नंदकिशोर, 22 से भाजपा के अमरलाल, 23 से भाजपा

के देवेन्द्र सालेचा, 24 से भाजपा की लीला देवी, 25 से भाजपा के

उम्मेदसिंह, 26 से भाजपा के रेवतसिंह, 27 से भाजपा के राकेश कुमार, 28 से

कांग्रेस के गणपतसिंह, 29 से भाजपा की पूजा गुजराती, 30 से भाजपा के

हरिगोपाल राठी, वार्ड 31 से भाजपा के रामस्वरूप, 32 से भाजपा के

लक्ष्मीनारायण, 33 भाजपा के सुरेश जोशी, 34 से कांग्रेस के सुनील व्यास,

35 से भाजपा की लक्ष्मी देवी, 36 से भाजपा की निर्मला, 37 से भाजपा के

जयप्रकाश राखेचा, 38 कांग्रेस के घेवरचंद लूकड़, 39 से भाजपा की मंजू, 40

से भाजपा के बालीराम, 41 से भाजपा के प्रदीप बेनीवाल, 42 से भाजपा की

विमला सांखला, 43 से भाजपा की वंदना राठौड़, 44 से भाजपा के उमेश पलिया,

वार्ड 46 से कांग्रेस के मजीद गौरी, 47 से कांग्रेस की रहमत बानो, 48 से

भाजपा के उमर, 49 से कांग्रेस से किस्मत बानो, वार्ड 50 से कांग्रेस के

अब्दुल करीम, वार्ड 51 से निर्दलीय रणजीतसिंह, 52 से कांग्रेस की सायरी

देवी, 53 से कांग्रेस के अरविन्द गहलोत, 54 से कांग्रेस के महापौर

प्रत्याशी राजेन्द्र सोलंकी, 55 से भाजपा की सुषमा परिहार, 56 से भाजपा

की भंवर कंवर, 57 से कांग्रेस के आईदानराम, 58 से निर्दलीय चैनसिंह, 59

से कांग्रेस के विजय पुरी, वार्ड 61 से भाजपा की विमला दाधिच, 62 से

भाजपा के किशोरसिंह, 63 से भाजपा के महापौर प्रत्याशी राजेन्द्र गहलोत,

64 से कांग्रेस की श्यामा देवी, वार्ड 65 से कांग्रेस के गिरीश लूणा

विजयी रहे।

चुनाव में निकटवर्ती हारे प्रत्याशी

वार्ड 1 से भाजपा शिवराम, 2 से प्रेमकंवर शेखावत कांग्रेस, 3 से खेतू

कंवर कांग्रेस, 4 से मधु गहलोत कांग्रेस, 6 दुर्गादेवी मंगलानी निर्दलीय,

7 विजय कुमार संभवानी कांग्रेस, 8 लाजंवती कांग्रेस, 9 से जयसिंह भाजपा,

10 अब्दुल कयूम खां कांग्रेस, 11 रामजीवन जांगिड़ कांग्रेस, 12 से

दौलाराम निर्दलीय, 13 भंवरलाल कांग्रेस, 14 सुरेशचन्द्र टाक कांग्रेस, 15

से मदन मोहन भाजपा, 16 महेश भाजपा, 17 देवी आसेरी कांग्रेस, 18 से निमा

देवी भाजपा, 19 से मोहम्मद साबिर शाह भाजपा, 21 से हनीफ निर्दलीय, 22 से

सुनील निर्दलीय, 23 से अनिल टाटिया कांग्रेस, 24 से वंदना सांखला

कांग्रेस, 25 से विमला गुर्जर कांग्रेस, 26 से परसराम कांग्रेस, 27 से

संगीता बेनीवाल कांग्रेस, 28 से कुशालचंद मालू भाजपा, 29 सरिता कांग्रेस,

30 राहुल पाराशर कांग्रेस, 31 अशोक कांग्रेस, 32 अहमद खा ंमेहर कांग्रेस,

33 से शिवकुमार जोशी कांग्रेस, 34 से जगदीश पुरोहित भाजपा, 35 से ललिता

गौड़ कांग्रेस, 36 से कौशल्या कांग्रेस, 37 से अरशद कांग्रेस, 38 प्रशांत

भाजपा, 39 से निर्दलीय पूजा गुजराती, 40 रतनलाल कांग्रेस, 41

महेन्द्रसिंह परिहार कांग्रेस, 42 से रेखा चौहान कांग्रेस, 43 रीना

राठौड़ निर्दलीय, 44 प्रेम कुमार कांग्रेस, 46 मोहम्मद इसरान जागीरदार

निर्दलीय, 47 से शमीम बानो भाजपा, 48 से अब्दुल गनी फोजदार कांग्रेस, 49

रंजना निर्दलीय, 50 जुगल पंवार भाजपा, 51 डा. करणीसिंह भाजपा, 52 देवी

भाजपा, 53 किशनसिंह भाजपा, 53 गजेन्द्रसिंह भाजपा, 55 सुधा गहलोत

कांग्रेस, 56 ओमकंवर निर्दलीय, 57 थानाराम भाजपा, 58 नैन कंवर भाजपा, 59

प्रसंनचंद मेहता भाजपा, 61 परमेश्वरी देवी कांग्रेस, 62 ओमप्रकाश

कांग्रेस, 63 रामेश्वर गहलोत कांग्रेस, 64 सीता देवी भाजपा, 65 मदनलाल

भाजपा चुनाव हारे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें