रविवार, 1 दिसंबर 2013

इसें दिन में चार बार चाहिए वियाग्रा!

ग्लासगो। सेक्स के शौकीन लोग भी अपनी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए वियाग्रा का एक दिन में सिर्फ एक या दो बार ही डोज लेते हैं, लेकिन इस दुनिया में 5 महीने का एक बच्चा है जो एक दिन में चार बार यह सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोली खाता है।
एक दिन में वियाग्रा की 4 गोलियां खाने वाले इस 5 महीने के रियूबेन पैक्टॉन नाम के इस बच्चे के लिए यह संजीवनी बूटी बन चुकी है। यह इसके बिना जिंदा ही नहीं रह सकता।

दरअसल वियाग्रा की इतनी गोलिया खाने वाला यह बच्चा जन्म से ही एक ऎसी बीमारी से पीडित है जिसमें उसका पेट, आंते और लीवर का एक हिस्सा उसकी छाती के अंदर था। जिसकी वजह से उसके फेफेड़ों का विकास नहीं पाया।

यही नहीं बल्कि रियूबैन के दिल में छेद भी है तथा इसके फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरह से नहीं होता। आखिरकार इतनी सारी बीमारियों से जूझ रहे इस बच्चे का ऑपरेशन कर उसके अंगों को सही जगह पर रखा गया।

जिसके बाद इस बच्चे ने तीन महीने अस्पताल में ही गुजारे और ठीक होकर घर वापस आया, लेकिन आज भी इसके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक तरह से चलाने के लिए वियाग्रा की 4 गोलियां खिलाई जाती है। इसके अलावा उसें एक आयरन सप्लीमेंट तथा दो अन्य प्रकार की दवाइयां दी जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें