सोमवार, 2 दिसंबर 2013

समुदाय विषेष के लोगों ने एक युवक पर किया जान लेवा हमला रामगढ़ कस्बे में तनावपूर्ण माहौल

नहरी भूमी को लेकर हुआ विवाद, कस्बे में तनावपूर्ण माहौल
 

समुदाय विषेष के लोगों ने एक युवक पर किया जान लेवा हमला
 
जैसलमेर,   जैसलमेर में मतदान संपन्न होने के 24 घंटे बाद
> ही सोमवार देर सांय जिले के सीमावर्ती रामगढ़ कस्बे में एक विशेष समुदाय
> व एक अन्य गुट के बीच नहरी भूमि के विवाद को लेकर हुवें संघर्ष मंे
> आक्रोशित भीड़ द्वारा 3 गाडि़या जला दी गई, वही दुकान को तोड़ दिया गया।
> इस घटना के बाद पूरे कस्बे में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया तथा पूरे
> बाजार बंद हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुवें अतिरिक्त पुलिस बल
> तैनात किया गया हैं, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए
> हैं, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई हैं। पूरे
> जिले में सतर्कता बरतने के आदेष दिए गए हैं, अभी तक इस मामले की गिरफतारी
> नही हो पाई हैं।

> प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ कस्बे में देर षाम नहरी भूमी
> विवाद को लेकर एक समुदाय विषेष के लोगों ने एक राजपूत युवक पर जानलेवा
> हमला कर दिया। किसी तरह युवक अपनी जान बचा कर रामगढ़ कस्बे में भाग आया।
> बताया जाता हैं यह नहरी मुरब्बा इस व्यक्ति का खरीदा हुआ था तथा इस पर
> कब्जा अल्पसंख्यक समुदाय का था तथा इस मुरब्बे से हटने को तैयार नही हो
> रहा था। इसको लेकर दोनो के बीच पुलिस में मामला भी चल रहा था। उधर युवक
> पर हमले के बाद युवक ने इसकी सूचना अपने रिष्तेदारो व ग्रामीणों को दी
> जिस पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और हमलावर वहां से भाग गए।
> गुस्साए ग्रामीणों ने विषेष समुदाय के तीन वाहनों को आग लगा दी तथा एक
> दुकान को भी क्षति पहुंचा दी। इस घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया।
> माहौल बिगड़ता देख कस्बे का पूरा बाजार बन्द हो गया और ग्रामीणों में भय
> व्याप्त हो गया। थानाधिकारी जेठाराम ने मय जाब्ते के कस्बे में षान्ति
> व्यवस्था कायम करते नजर आए। कुछ ही देर में जिला मुख्यालय से अतिरिक्त
> पुलिस जाब्ता रामगढ़ पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस हेमन्त
> शर्मा ने बताया कि विरेन्द्रसिंह निवासी मींयो की ढ़ाणी का मुरब्बे को
> लेकर एक समुदाय विषेष के लोगों से विवाद चल रहा था। सोमवार को देर षाम
> उन्होनें एक राय होकर हमला कर दिया जिससे माहोैल गर्मा गया। करीब एक
> घण्टे तक चले घटनाक्रम में ग्रामीणों ने दो गाड़ीयों को आग लगा दी जिससे
> कस्बे में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। बाद में पुलिस ले स्थिति को
> नियंत्रण में कर लिया।

> उन्होने बताया कि कस्बे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण व शान्तिपूर्ण बनी
> हुई हैं। अपराधियों की गिरफतारी के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। किसी भी
> स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनातगी की जा रही हैं।
> पूरे जिले में सर्तकता बरतने के निर्देष दिए गए हैं। जिला कलेक्टर
> एन.एल.मीणा ने बताया कि इस घटना के बाद जिले के सभी पटवारियों, ग्राम
> सेवको व अन्य सरकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क
> रहने के निर्देष दिए गए हैं। किसी प्रकार की अफवाहो से सावधान रहने को
> कहा गया हैं तथा किसी प्रकार की कोई छोटी सी घटना के बारे में भी तुरंत
> जिला मुख्यालय को सूचित करने को कहा गया हैं। रामगढ़ में हालात पूरी तरह
> नियंत्रण व शान्तिपूर्ण हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें