रविवार, 22 दिसंबर 2013

मुंबई को अब देना होगा कांग्रेस मुक्त इंडिया का नारा:मोदी


नरेंद्र मोदी की मुंबई में जारी रैली में भाड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी शक्ति झोंक दी है। भाजपा का मकसद महाराष्ट्र की 48 सीटों में से अधिकांश जीतना है।
Image Loading

गौरतलब है कि पिछले 15 सालों से महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी की सत्ता है। चंद दिनों पहले आदर्श सोसायटी से जुड़ी रिपोर्ट को महाराष्ट्र सरकार द्वारा खारिज करने के बाद भाजपा और शिवसेना इसे चुनावी मुद्दा बना बनाती जा रही है। संभव है कि आज की रैली में मोदी भी इस मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार, खासकर कांग्रेस पर हमले कर सकते हैं।

खास बात यह है कि रैली में बीजेपी ने 10 हजार चाय वालों को न्योता दिया है। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में होने वाली इस रैली में लाखों के आने का दावा किया गया है।

मुंबई में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को सात-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएमगी। खतरे की सर्वाधिक ऊंची श्रेणी में रहने के कारण मोदी को सात-स्तरीय सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आतंकवाद निरोधक इकाई भी सक्रिय है।

रैली को मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पार्टी महासचिव और महाराष्ट्र के भाजपा मामलों के प्रभारी राजीव प्रताप रूडी, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे और पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी भी संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें