सोमवार, 30 सितंबर 2013

कोर्ट परिसर में किन्नरों की शर्मनाक हरकत, देखने वालों ने फेरी आंखें!

इंदौर। जिला अदालत में गुरुवार को वारंट पर हाजिर हुए किन्नरों के आपसी विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि अदालत परिसर में एक घंटे तक अराजकता फैली रही। किन्नरों में आपसी मारपीट और संघर्ष होता रहा। नारेबाजी और ताली ठोंकने की आवाज से परिसर गूंजता रहा। बाद में अदालत के आदेश पर पुलिस ने 27 किन्नरों को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। बार एसोसिएशन ने अदालत परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संयोगितागंज इलाके में कुछ माह पहले किन्नरों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दो पक्षों के चार-चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस कायम किया था।

PICS : कोर्ट परिसर में किन्नरों की शर्मनाक हरकत, देखने वालों ने फेरी आंखें!

मामला यह है कि संयोगितागंज इलाके में कुछ माह पहले किन्नरों में विवाद हुआ था। इस पर दोनों पक्षों के चार-चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस कायम किया था। फरार होने पर कोर्ट ने इनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। गुरुवार को दोनों पक्षों के चार चार किन्नर मुख्य दंडाधिकारी विवेकसिंह रघुवंशी की अदालत में हाजिर हुए थे। दोनों पक्षों के साथ उनके सौ-सौ किन्नर समर्थक भी थे।
PICS : कोर्ट परिसर में किन्नरों की शर्मनाक हरकत, देखने वालों ने फेरी आंखें!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें