सोमवार, 1 अप्रैल 2013

ख़ास रिपोर्ट सिवाना विधानसभा क्षेत्र ...पृथ्वी सिंह रामदेरिया कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हो सकते हें


सिवाना विधानसभा क्षेत्र .......विधायक की सादगी के कायल हें क्षेत्र के लोग


राजपूतो को कोंग्रेस से जोड़ने के प्रयास हो सकते हें
पृथ्वी सिंह रामदेरिया कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार हो सकते हें

बाड़मेर सरहदी बाड़मेर जिले की जालोर जिलो से लगती सिवाना विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में भाजपा के कान सिंह कोटड़ी विधायक हें ,कान सिंह कांग्रेस शासन में कुछ ख़ास काम क्षेत्र के लिए नहीं करा पाए .अपनी सादगी और सहज स्वाभाव के कारण बेहद सम्मानित कान सिंह सिवान के लोगो के लिए आज भी आदरणीय हें अलबता उनका कार्यकाल कोई विकास के हिसाब से ख़ास नहीं रहा इसके बावजूद भाजपा एक बार फिर उन्हें मौका देगी हालांकि यंहा से नरपत सिंह राजवी और केशर सिंह राठोड टिकट की कतार में हें मगर भाजपा अध्यक्षा वसुन्धरा राजे कान सिंह को एक और अवसर देने के मूड में हें ,कांग्रेस ने क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल को अनुसूचित आयोग का अध्यक्ष बना कर उनका कद जनता के बीच बढ़ने का प्रयास किया हें ,गोपाराम को समदडी को तहसील बनाने का श्रेय जाता हें ,हालांकि विधायक भी इसका श्रेय लेने की जुगाड़ में हें ,इस बार आगामी विधानसभा चुनावों में कड़े मुकाबले की संभावना हें ,गत बार बालाराम चौधरी तीसरे स्थान पर रहे थे ,दुसरे स्थान पर महेंद्र टाइगर रहे थे ,महेंद्र टाइगर को कांग्रेस टिकट देगी इसमे संशय हें ,कांग्रेस से पिछली बार उम्मीदवारी माँगने वाले पृथ्वी सिंह रामदेरिया इस बार सशक्त दावेदारी के मूड में हें ,क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक और पूर्व सांसद तन सिंह जी के पुत्र पृथ्वी सिंह पर कांग्रेस तन सिंह जी की राजपूत समाज में लोकप्रियता के आधार पर डाव खेल सकती हें ,गत बार पृथ्वी सिंह के नाम पर मुहर लग चुकी थी मगर हेमा राम चौधरी के प्रबल विरोध के कारण उनकी दावेदारी को ऐनवक्त खारिज कर बालाराम को टिकट दिया गया .इस बार कांग्रेस राजपूतो को कांग्रेस के साथ जोड़ने की निति के चलते उन्हें प्राथमिकता दे सकती हें ,पृथ्वी सिंह की दावेदारी से कांग्रेस को बाड़मेर जिले के साथ साथ पाली ,जोधपुर ,सिरोही और जालोर में राजपूत मतों का फायदा होगा जन्हा तन सिंह जी घर घर पूजे जाते हें ,सिवान विधान सभा क्षेत्र गत चुनावो में आरक्षित से सामान्य हुआ था .कांग्रेस के पास इस वक्त गोपाराम मेघवाल और पृथ्वी सिंह प्रबल दावेदार हें वाही भाजपा के पास कान सिंह ,हमीर सिंह भायल ,मूल सिंह भायल जैसे सशक्त दावेदार हें ,भाजपा बाहरी उम्मीदवार पर भी डाव खेल सकती हें ,राजपूत बाहुल्य सिवान में अनुसूचित जाती के थोक वोट हे जिसे नज़र अंदाज नहीं किया जा सकता .रबारी ,कलबी और जैन मतदाता भी अपनी अच्छी खासी उपस्थिति रखते हें ,.बाड़मेर जिले की राजनीति में भाजपा में खासे बदलाव होने की संभावना हें वही अशोक गहलोत सिवान में नए समीकरणों का इजाद करने के चलते राजपूत उम्मीदवार पर दाव खेल सकते हें --

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें