सोमवार, 7 जनवरी 2013

90 साल के शख्स ने नाबालिग से की शादी

90 साल के शख्स ने नाबालिग से की शादी
दुबई। सऊदी अरब के 90 साल के एक शख्स ने 15 साल की लड़की से निकाह किया है। अल अरेबिया के मुताबिक निकाह से नाराज लड़की ने खुद को कमरे में बंद कर दिया और दो दिन तक शौहर को बेडरूम में घुसने नहीं दिया।

बाद में लड़की अपने पिता के घर चली गई। उधर लड़की के शौहर का कहना है कि उसका निकाह कानूनी तौर पर वैध है। उसने निकाह के लिए लड़की के परिजनों को 17 हजार डॉलर दिए थे। उसने लड़की के घर वालों से कहा है कि या तो वे अपनी बेटी को उसके घर भेज दें नहीं तो उसके पैसे लौटाएं।

लड़की के पिता यमन मूल के हैं जबकि मां सऊदी अरब की है। मीडिया में खबर आने के बाद मानवाधिकार संगठन इस निकाह का विरोध कर रहे हैं। सोशन नेटवर्किग साइट्स पर भी लोग लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि लालची माता-पिता ने पैसों की खातिर अपनी बेटी का सौदा कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें