बुधवार, 1 अगस्त 2012

थलसेनाध्यक्ष का जयपुर से प्रस्थान

थलसेनाध्यक्ष का जयपुर से प्रस्थान


भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल विक्रम सिंह तथा श्रीमती बबल्स सिंह, केन्द्रीय आवा अध्यक्षा सप्त शक्ति कमान के दो दिवसीय सफल दौरे के बाद भठिण्डा के लिए रवाना हुए। प्रस्थान करने से पहले सेनाध्यक्ष ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। उन्होंने सिविल व सैन्य संबंधों तथा आपसी सहयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सिविल व मिलिट्री प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान भूतपूर्व सैनिक निगम की स्थापना तथा सेना की कल्याणकारी योजनाओं के लिए भूमि और आर्थिक सहायता के प्रावधान पर विशोष रूप से चर्चा हुई। थलसेनाध्यक्ष ने राजस्थान सरकार द्वारा सिविल मिलिट्री सहायता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए विशोष धन्यवाद दिया।



थलसेनाध्यक्ष तथा केन्द्रीय आवा अध्यक्षा, आर्मी कमाण्डर दक्षिण पिश्चमी कमान तथा क्षेत्रीय आवा अध्यक्षा के साथ चेतक कोर भठिण्डा के लिए रवाना हुए। इसके बाद वे दिल्ली वापस लौटेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें