रविवार, 1 जुलाई 2012

किराए की मां का 10 बच्चों के बाद संन्यास

किराए की मां का 10 बच्चों के बाद संन्यास
 
लंदन। ब्रिटेन में अपनी कोख किराए पर देने वाली एक महिला ने 10 बच्चों को जन्म देने के बाद इस व्यवसाय को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अपने 20 वर्षो के करियर में जिल हॉकिंस (47 वर्ष) द्वारा अतिम बार जन्म दिए गए जुड़वां बच्चे जैकब-विलियम हैं।

जिल ने यह निर्णय गर्भावस्था के दौरान आई गम्भीर किस्म की जटिलताओं के कारण लिया। जिल ने जुड़वां बच्चों को निर्धारित समय से आठ हफ्ते पहले ऑपरेशन के माध्यम से जन्म दिया। अविवाहित जिल ने शुक्रवार रात अपने इस करियर को छोड़ने की घोषणा की। दोनों बच्चे इस समय गहन चिकित्सा कक्ष में हैं।

जिल ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार गर्भ धारण किया था तो अपने वरिष्ठों को इसके विषय में झूठी सूचना दी थी। उन्होंने एक पुरूष मित्र खोज निकाला और अपने सहकर्मियों को बताया कि बच्चा मर गया। इस पर उनके सहकर्मियों ने संवेदनाएं प्रकट की थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें