बुधवार, 30 मई 2012

गुजरात: मोदी के खिलाफ बगावत, दो फाड़ होगी भाजपा?

अहमदाबाद.राजस्थान, कर्नाटक के बाद अब भाजपा में बगावत की आग गुजरात भी पहुंच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने भाजपा से बगावत के संकेत दिए हैं।
 
संजय जोशी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर मोदी ने भले ही बढ़त हासिल कर ली हो लेकिन राज्य में उनकी मुश्किल कम होने वाली नहीं हैं। केशुभाई और मोदी के मनमुटाव काफी पुराने हैं।
केशुभाई पटेल को पूर्व मंत्री और महागुजरात जनता पार्टी के नेता गोर्धन जडाफिया के घर पर देखा गया है। दोनों के साथ काशी राम रामा भी मौजूद थे।
गोर्धन 2007 तक गुजरात के गृह मंत्री थे लेकिन इसके बाद भाजपा से अलग होकर उन्होंने खुद की पार्टी बना ली।
विवाद की मुख्‍य वजह उम्‍मीदवारों के चयन को माना जा रहा है। अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनाव है। लेकिन पूरी प्रक्रिया में केशुभाई पटेल को कोई नहीं पूछ रहा है। जिसके कारण वे पार्टी से खफा बताए जा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो केशुभाई पटेल और काशीराम रामा भाजपा छोड़कर महागुजरात जनता पार्टी में जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें