बुधवार, 30 मई 2012

विश्वनाथन आनंद पांचवी बार विश्व शतरंज चैंपियन

मास्को. विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने एक बार फिर शतरंज के खेल में अपनी बादशाहत साबित कर दी है।  
आनंद ने पांचवी बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती है। इससे पहले वो साल 2007, 2008 और 2010 में चैंपियन रह चुके हैं। साल 2003 में उन्होंने रैपिड चैस चैंपियनशिप जीती थी।

इस बार इजराइल के बोरिस गेलफेंड को टाइ ब्रेकर में हराकर आनंद ने शतरंज चैंपियनशिप को पांचवी बार अपने नाम किया। आनंद ने टाई ब्रेकर मुकाबले में बोरिस को 2.5-1.5 से हराया।

आनंद को बधाई देते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'सच्चे ग्रेंड मास्टर और भारत के गर्व विश्वनाथन आनंद को पांचवी विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने पर दिल से बधाई।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें