गुरुवार, 1 मार्च 2012

सोने में पैसा लगाने वाले को लगा करोड़ों का चूना

वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में भारी गिरावट के बीच सोने-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को जहां सोना करीब 1 हजार रुपये 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी भी 2300 प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गई। चांदी के सिक्कों में भी 4000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ सोने के निवेशकों को 1 दिन में ही करोड़ों का चूना लग गया है। वहीं चांदी में पैसा लगाने वालों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ा है। 


दिलचस्प है कि पिछले कारोबारी दिवस में सोने के दाम 29100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे। वहीं गुरुवार को सोना 28000 से भी नीचे के स्तर पर पहुंच गया। करीब 1000 रुपये से भी ज्यादा की इस गिरावट को जानकार 3 साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट बता रहे हैं।



उधर, बुधवार को 60600 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही चांदी के निवेशकों को भी गुरुवार को काफी झटका लगा है। गुरुवार को इसकी कीमत 58300 रुपये पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि बुधवार को 5 महीने के बाद चांदी 60 हजारी बनी थी।



जानकारों के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के लुढ़कने के चलते ही भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट रही। दोनों ही कीमती धातु न्यूयार्क के कल के भाव की तुलना में गुरु
वार को बड़ी गिरावट के साथ खुले थे।

1 टिप्पणी: