बुधवार, 25 जनवरी 2012

सचिन नहीं, ध्यानचंद को मिलेगा भारत रत्न!

सचिन नहीं, ध्यानचंद को मिलेगा भारत रत्न!

नई दिल्ली। देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से क्रिकेट के मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर को सम्मानित नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बुधवार को भारत रत्न दिए जाने की सूची में हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद और पर्वतारोही तेनजिंग का नाम शामिल किया गया हैं। सूत्रों के अनुसार सचिन को भारत रत्न के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि खेल मंत्रालय ने भारत सरकार से मेजर ध्यानचंद और तेनजिंग को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की थी। जिसे भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया हैं। हालांकि अभी इस सूची के बारे में जानकारी नहीं दी गई। बुधवार को दोपहर बाद भारत रत्न देने का ऎलान किया जाएगा इसके अलावा पद्म पुरस्कारों के नामों की भी घोषणा की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि सचिन को भारत रत्न देने के लिए पहले से ही महाराष्ट्र सरकार मांग कर रही हैं। वहीं बीसीसीआई और मुंबई क्रिकेट भी मांग कर चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें