रविवार, 24 जुलाई 2011

दादियों ने रचाई समलैंगिक शादी




न्यूयार्क। अमरीका के न्यूयार्क में रविवार को पहली बार दो ऎसी महिलाएं कानूनी रूप से शादी के बंधन में बंधीं जिनकी उम्र 50 वर्ष से भी अधिक है ओर वे दादी बन चुकी हैं। न्यूयार्क की परंपरागत "हनीमून कैपिटल" माना जाने वाला नियाग्रा फाल्स इस अनूठे विवाह का साक्षी बना जब किट्टी लैम्बर्ट (54) और चार्ले रूड (53) ने अपने परिजनों,दोस्तों,समर्थकों,पर्यटकों और मीडिया के सामने एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई।

लैम्बर्ट और रूड के पिछली शादियों से पांच बच्चे हैं और ये दोनों ही महिलाएं दादी बनने का सुख प्राप्त कर चुकी हैं। उनके विवाह करने से यह मान्यता टूट गई है कि समलिंगी विवाह केवल युवा ही करते हैं। लैम्बर्ट और रूड़ पिछले एक दशक से एक दूसरे के साथ हैं। समलिंगी विवाह को समाज में समान दर्जा दिलाने के लिए काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहीं इन दोनों महिलाओं ने नियाग्रा फाल्स के पार्कस लूना आईलैंड में शादी कर इतिहास रचने का फैसला किया। विवाह की रस्म पूरी होने के बाद इस युगल ने लेडी गागा के गीत "द एज्ज आफ ग्लोरी" पर डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया।

विवाह से पूर्व लैम्बर्ट और रूड़ ने कहा कि उनकी शादी अमेरिका में समलिंगिंयों के अधिकारों की दिशा में एक बडा सकारात्मक कदम है। लैम्बर्ट ने कहा मेरे लिए यह एक अjुत पल है। हमारे साथ भी सबके समान ही व्यवहार किया जाएगा। हमारा एक बहुत बडा सपना पूरा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क समलिंगी विवाहों को कानूनी रूप से मान्यता देने वाला अमेरिका का छठा और सबसे बडा राज्य है।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें