रविवार, 26 जून 2011

अमेरिका में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा




अमेरिका में देशभक्ति का परिचय देते हुए एक भारतीय मूल के व्यक्ति ने दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा तैयार किया है, जिसका वजन 250 किलोग्राम है।

इस तिरंगे का आकार 153x102 फुट है। इसे बनाने वाले मोंटी सैयद स्थानीय कारोबारी हैं। इसी साल अप्रैल में उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्‍स में स्थान दिया गया।

उनकी इस कला का प्रदर्शन 16 और 17 जुलाई को ‘वाइब्रैंट
इंडिया’ नामक समारोह में किया जाएगा। इसमें हिंदी सिनेमा के कई कलाकार भी शिरकत करेंगे।

सैयद ने कहा कि तिरंगा शांति और एकता का संदेश देता है। सभी लोगों को एकजुट होकर तिरंगे के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने इस तिरंगे को बनाने में कुल 15 दिनों का वक्त लगाया। 35 साल के सैयद ने कहा कि अगले साल भारत के विभिन्न राज्यों में इस ध्वज के जरिए शांति और एकता का संदेश फैलाया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें