सोमवार, 6 जून 2011

नेपाल एक भारतीय महिला का शव बरामद

 नेपाल एक भारतीय महिला का शव बरामद 


काठमांडू.भारत-नेपाल सीमा के निकट नेपाल के व्यस्ततम कस्बे के एक होटल के कमरे से एक भारतीय महिला का शव बरामद किया गया। महिला की उम्र 30 के आसपास बताई गई है।पुलिस को आशंका है कि यह अवैध प्रेम सम्बंध से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस उक्त महिला के साथी की तलाश कर रही है।

पीड़िता की पहचान नहीं हो पाई है। महिला का शव नेपाल के काकराभिटा कस्बे में रविवार को होटल लिबर्टी के एक कमरे से बरामद किया गया।

पुलिस का कहना है कि भारतीय जोड़े ने अपने आप को पति-पत्नी बताया था और वे दोपहर लगभग दो बजे होटल में दाखिल हुए थे। कुछ समय बाद ही 32 वर्षीय व्यक्ति नरेन दा यह कहकर बाहर चला गया कि वह दवा लेने जा रहा है। वह सिलीगुड़ी का रहने वाला है।पुलिस के मुताबिक जाहिर तौर पर महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। फारर व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें