मंगलवार, 20 मार्च 2018

जयपुर। जल्द हो सकता है राजे के मंत्रिमंडल में फेरबदल

जयपुर। जल्द हो सकता है राजे के मंत्रिमंडल में फेरबदल 


जयपुर। वसुंधरा राजे के मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर तरह-तरह की अटकलें सामने आ रही है खबर है कि आगामी एक-दो दिन में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। मंत्रिमंडल में मंत्रियों का पत्ता कट सकता है इनमें अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले और उप चुनाव में हारे वाले क्षेत्रों के मंत्रियों का नाम हो सकता है कहा जा रहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक सोमानी को मंत्री और राजेंद्र सिंह राठौड़ को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। अरमानी के मंत्री बनने के बाद किसी केंद्रीय नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। एक निजी समाचार चैनल के अनुसार राज्य मंत्रिमंडल का शपथ गुरुवार को हो सकता है। शुभ मुहूर्त को लेकर पंडितों से समय लिया जा रहा है इससे पहले नवरात्रा में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की खबरें सामने आई थी लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें