शनिवार, 6 मई 2017

लुधियाना।कांग्रेस की महिला नेता का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार



लुधियाना।कांग्रेस की महिला नेता का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तारकांग्रेस की महिला नेता का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार


कांग्रेस की महिला नेता और मशहूर पंजाबी सिंगर सतविंदर बिट्टी की अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया।




थाना कूमकलां पुलिस द्वारा जांच के बाद बिट्टी की शिकायत पर गुरु तेग बहादुर नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता और साहनेवाल से टिकट के दावेदार रहे मोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।




बिट्टी का आरोप है कि 2017 विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर साहनेवाल से मैतार में उतरी थीं। आरोपी मोहन सिंह भी टिकट का दावेदार था। टिकट न मिलने के कारण से वह पार्टी और उससे नाराज था।




आरोपी ने बिट्टी को बदनाम करने के लिए उनका एक अश्लील वीडियो बनाकर चुनावों के दिनों में वीडियो में व्हाट्सएप पर शेयर कर दिया। जब इसकी जानकारी बिट्टी को मिली तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली तो उक्त व्हाट्सएप ग्रुप से आरोपी मोहन का नंबर निकाला।




आरोपी ने वीडियो अपने नंबर से ही व्हाट्सपए ग्रुप पर डाला था। जिसके बाद उसने अपना नंबर बंद कर लिया था। दो दिन पहले आरोपी अपना फोन ऑन किया। पुलिस ने नंबर को ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें