शनिवार, 22 अप्रैल 2017

बाड़मेर। खेतेश्वर महाराज की 105वीं जयंती पर शनिवार को, निकलेगी वाहन रैली, होगा भव्य स्वागत



बाड़मेर।

खेतेश्वर महाराज की 105वीं जयंती पर शनिवार को, निकलेगी वाहन रैली, होगा भव्य स्वागत


बाड़मेर।

संत खेतेश्वर महाराज के 105वीं जयंती के अवसर पर बाड़मेर जिले में राजपुरोहित समाज के द्वारा 22 अप्रेल को सुबह 10 बजे शहर में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी। इस रैली में बाड़मेर शहर और आसपास ग्रामीण क्षैत्रों के सैकड़ों की संख्या में राजपुरोहित युवा हिस्सा लेंगे। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान पुष्पवर्षा से जगह जगह रैली का स्वागत किया जाएगा।

ब्राह्मण समाज के अन्य घटकों द्वारा व अन्य समाजों द्वारा रैली का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्थाएं संभाल रहे आयोजको ने बताया कि अखिल विश्व राजपुरोहित खेतेश्वर युवा सेवा संघ के बैनर तले आयोजित इस वाहन रैली में राजपुरोहित समाज के युवा परम्परागत वेशभूषा में श्री खेतेश्वर महाराज के विश्व कल्याण संदेश को शहर में प्रचारित प्रसारित करने के उदृदेश्य से मुख्य मार्गों से होकर निकलेंगे। उन्होंने बताया कि आसोतरा से संत ध्यानराम महाराज के निर्देशानुसार देश भर में हर स्थान पर यह आयोजन संघ द्वारा किया जा रहा है। जिसको देखते हुए समाज के युवा वर्ग में खासा उत्साह है। यूआईटी चैयरपर्सन डॉ. प्रियंका चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक बाड़मेर ओमप्रकाश उज्ज्वल, राजपुरोहित समाज के रामसिंह बोथिया और कई गणमान्य व्यक्ति शिरकत करेंगे। शहर में जगह जगह तोरणद्वार लगाए जा चुके है और खेतेश्वर जयंती की बधाई दी जा रही हैं। आसोतरा से तुलछाराम महाराज के सुशिष्य डॉ. ध्यानाराम महाराज के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में राजपुरोहित समाज द्वारा इस तरह का आयोजन करवाया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें