बुधवार, 15 मार्च 2017

बŸाीसा नाला परियोजना को वन मंत्रालय से मंजूरी दी जायें - सांसद देवजी पटेल



बŸाीसा नाला परियोजना को वन मंत्रालय से मंजूरी दी जायें - सांसद देवजी पटेल
नई दिल्ली। 15 मार्च, 2017 बुधवार।

जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने लोकसभा सत्र के दौरान बुधवार को सिरोही जिले में पेयजल हेतु प्रस्तावित बŸाीसा नाला परियोजना को शुरू करने के लिए वन विभाग की मंजूरी का मुद्दा उठाया।

सांसद पटेल ने लोकसभा में नियम 377 के दौरान बताया कि सिरोही में प्रतिवर्ष वर्षा के घटते स्तर के कारण भूजल स्त्रोतों में कमी आ रही है। जिला मुख्यालय समेत गाॅवों के लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा हैं। इसके अलावा पानी के अभाव में मवेशियों की हालत भी खास्ता होती जा रही हैं। सिरोही जिले की पेयजल के लिए बŸाीसा नाला परियोजना प्रस्तावित है। परियोजना का प्रारम्भिक सर्वे कार्य हो चुका हैं। राज्य सरकार से इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है तथा मुख्यमंत्री ने दिनांक 29.07.2016 को शिलान्यास भी किया गया हैं। जिसके तहत परियोजना हेतु लगभग 577.40 मि.घ.फु. पानी उपलब्ध है। जिसमे से करीबन 500.40 मि.घ.फु. पानी का उपयोग किया जा सकता है। किन्तु इस परियोजना के कुल डूब क्षैत्र 158.02 हैक्टर भूमि में से 91.202 हैक्टर भूमि वन विभाग के अधिपत्य की भूमि हैं। इस संबंध में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति हेतु प्रस्ताव भेजा गया जोकि प्रक्रियाधीन हैं।

सांसद देवजी पटेल ने संसद के माध्यम से इस प्रस्ताव को शीघ्र मंजूरी दिलवाने का अनुरोध किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें