बुधवार, 8 मार्च 2017

बाड़मेर महिलाएं अपने अधिकारांे एवं शक्ति को पहचानेःजिला प्रमुख



बाड़मेर महिलाएं अपने अधिकारांे एवं शक्ति को पहचानेःजिला प्रमुख

-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले भर मंे हुए कई आयोजन

बाड़मेर, 08 मार्च। महिलाआंे को अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होने के साथ अपनी शक्ति को पहचाना होगा। महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे अपने को कमजोर नहीं समझे। महिला सशक्तिकरण के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। बाड़मेर जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने बुधवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान यह बात कही।

जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि बेटा एवं बेटी को बराबर मानते हुए दोनांे को विकास के समान अवसर दें। उन्हांेने कहा कि आज जरूरत है कि बालिकाआंे को भी हम वहीं आत्मविश्वास और हिम्मत दें जो लड़कों को देते हैं। महिलाएं अपने अंदर की शक्ति को जागृत करें, ताकि वह हर विकृत मानसिकता का सामना पूरे साहस और धीरज के साथ कर सके। उन्हांेने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन मंे महिलाएं सक्रिय भूमिका निभाएं। अधिकाधिक महिलाआंे को प्रेरित करने के साथ प्रत्येक घर मंे शौचालय निर्माण एवं उसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने की पहल करनी होगी। उन्हांेने कहा कि आगामी समय मंे अक्षय तृतीया पर होने वाले अबूझ सावांे को रोकने के प्रयास करें। उन्हांेने बालिकाआंे के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा से जोड़ने की जरूरत जताई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने कहा कि महिलाएं शक्ति का प्रतीक है। महिलाआंे ने देश के विकास मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हांेने कहा कि मौजूदा समय मंे महिलाएं किसी भी क्षेत्र मंे पीछे नहीं है। राज्य सरकार बेटी बचाने एवं पढ़ाने के लिए वृहद स्तर पर विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्हांेने कहा कि सरकारी योजनाआंे से लाभांवित होने के लिए महिलाआंे को जागरूक होना होगा। इसके लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की ओर से भी यथासंभव प्रयास किए जा रहे है। जिला कलक्टर ने महिलाआंे से बाल विवाह की रोकथाम के साथ सामाजिक कुरीतियांे पर अंकुश के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने होंगे। उन्हांेने कहा कि जिले मंे महिलाआंे की आत्महत्याआंे के प्रकरणांे की रोकथाम के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियां समझाइश का प्रयास करें। ऐसी घटनाआंे की रोकथाम के लिए जिला स्तर से भी सहयोग लिया जा सकता है। उन्हांेने इस दौरान महिला दिवस एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ संबंधित शपथ दिलाई। जिला स्तरीय समारोह मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान राज वेस्टपावर के सीएसआर हेड विनोद विट्ठल ने कहा कि लैगिंक समानता की दिशा मंे वृहद स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि औरत गर्भ मंे भी असुरक्षित है। उन्हांेने कहा कि महिलाआंे को अपने अधिकारांे के प्रति जागरूक होना होगा। उन्हांेने महिलाआंे से नियमित रूप से समाचार पत्र पढने की सलाह दी। उन्हांेने कहा कि लैगिंक समानता के लिए पुरूषवादी मानसिकता मंे परिवर्तन लाना होगा। इस अवसर पर रूकमासिंह ने कहा कि किसी भी बदलाव की शुरूआत से बातचीत से होती है। उन्हांेने कहा कि महिलाएं अपने मुददांे पर खुलकर बात करें। उन्हांेने कहा कि महिलाएं अपने से संबंधित मुददांे पर बातचीत नहीं करना चाहती, जबकि उनको संकोच छोड़कर बातचीत की पहल करनी होगी। उन्हांेने कहा कि महिलाआंे ने विभिन्न क्षेत्रांे मंे देश का नाम रोशन किया गया। उन्हांेने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए उनके प्रेरणा लेने की बात कही। उन्हांेने कहा कि महिलाआंे के स्वास्थ्य पर भी बात की जानी चाहिए। उन्हांेने कहा कि राष्ट्र को हमेशा से महिलाओं से ही शक्ति मिलती है। किसी भी जीवंत और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की शुरूआत जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग महिलाआंे एवं बच्चांे के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्हांेने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी ने विभागीय योजनाआंे के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए वास्तविक महिलाआंे को अधिकाधिक रूप से लाभांवित करने के प्रयास करें। कार्यक्रम के अंत मंे अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी प्रहलादसिंह ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महिला महाविद्यालय के व्याख्याता मुकेश पचौरी ने किया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं सहयोगिनियांे को जसोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनको क्रमशः 5100 एवं 2100 रूपए के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय समारोह के दौरान सरीता, निर्मला, गायत्री परिवार के कुंदन कुमार एवं दीपसिंह भाटी ने महिला दिवस से संबंधित प्रस्तुतियां दी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई आज

बाडमेर, 08 मार्च। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए मार्च माह के द्वितीय गुरूवार को प्रातः 10 बजे से कलक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में जन सुनवाई का आयोजन होगा। इस दौरान जिला कलक्टर सुधीर शर्मा आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि उक्त जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं एवं समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। उन्होने संबंधित अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए है। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे जिला प्रमुख, विधायकांे एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे को आमंत्रित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें