बुधवार, 4 जनवरी 2017

रांची।जिसके प्यार के लिए छोड़ा पति आैर बच्चों को उसी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, हत्या की भी कोशिश



रांची।जिसके प्यार के लिए छोड़ा पति आैर बच्चों को उसी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, हत्या की भी कोशिश


आप जिस पर विश्वास करते हैं वो ही शख्स यदि आपके विश्वास को ताेड़ दे तो फिर इससे ज्यादा दुख की बात आैर क्या हो सकती है। एक महिला ने अपने प्रेमी से शादी के लिए अपने दो बच्चों आैर पति को छोड़ दिया लेकिन उसी शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद भी जब उनका मन नहीं भरा तो महिला को लात-घूूंसों से जमकर पीटा गया। बाद में गला दबाकर हत्या की कोशिश की आैर उसे मरा समझकर वे भाग निकले।
जिसके प्यार के लिए छोड़ा पति आैर बच्चों को उसी ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, हत्या की भी कोशिश





आरोपी सुनीत साहनी टाटीसिल्वे का रहने वाला है। उसने अपने दोस्त किशन तिवारी के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी के साथ दुष्कर्म किया आैर उसके बाद आरोपियों ने महिला की हत्या करने की भी कोशिश की। हालांकि महिला बच गर्इ।




आरोपी सुनीत का कहना है कि घरवाले उसे अक्सर दो बच्चों की मां से शादी करने की बात कहकर ताना मारा करते थे। साथ ही उसे छोड़ने के लिए दबाव डालने लगे। उसने बताया कि महिला के पूर्व पति ने भी फोन कर उसे छोड़ने के लिए कहा था। इससे वह डर गया था।




उसने कहा कि दोस्त किशन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके लिए वे आॅटो से अनगड़ा के जरगा जंगल में अपनी पत्नी को पिकनिक के बहाने ले गया। जहां दोनों ने दुष्कर्म किया आैर फिर उसके साथ जमकर मारपीट की। बाद में मरा समझकर दोनों वापस आ गए। हालांकि रात करीब दस बजे जब उसे होश आया तो वह एक बाइक वाले से लिफ्ट मांगकर बाजार के पास तक पहुंची आैर बाद में स्थानीय लोगों के साथ टाटीसिल्वे थाने में रिपोर्ट दर्ज करार्इ।




महिला उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली है आैर उसके दो बच्चे भी हैं। इनमें एक छह साल का बेटा आैर पांच साल की बेटी है। सुनीत भी बलिया का ही रहने वाला है। वह वेल्डिंग का काम करता है। महिला ने बताया कि शादी के सात साल बाद दोंनों चोरी छिपे मिलने लगे आैर इसे लेकर महिला की अपने पति से झगड़ा भी हुआ था। बाद में दोनों घर से भी भाग गए थे। 15 दिनों बाद जब दोनों को पकड़ा गया तो सहमति से सुनीत के साथ शादी करा दी गर्इ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें