मंगलवार, 13 दिसंबर 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल महिला विंग ने शास्त्री नगर कच्ची बस्ती में वस्त्र वितरित किये।।

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल महिला विंग ने शास्त्री नगर कच्ची बस्ती में वस्त्र वितरित किये।।

जरूरतमन्दों की सेवा पुनीत कार्य।महिलाऐं आगे आये।।निर्मला जी।।




बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतीक ग्रुप फॉर पीपल की महिला विंग ने मंगलवार शाम को शास्त्री नगर स्थित कच्ची बस्ती में जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र समाज सेविका श्रीमती निर्मला जी सिंगल के आतिथ्य  और ग्रुप सहसंयोजक ज्योति पनपालिया के नेतृत्व में वितरित किये।।

एडवोकेट निर्मला जी सिंघल ने कहा कि सर्दी के मौसम में इन बस्तियों में बिना वस्त्र के मासूम बच्चे देख कर मन भर आया।उन्होंने कहा कि ग्रुप मानवीय संवेदना का प्रशंसनीय कार्य कर रहा हैं।उन्होंने कहा कि ग्रुप की सकारात्मक सोच का नतीजा है कि स्वतंत्र महिला विंग गठित कर महिलाओं को सेवा कार्य से जोड़ उन्हें अवसर दिया।।ग्रुप सः संयोजिका श्रीमती ज्योति पनपालिया ने कहा कि महिला विंग कम्बल वितरण और वस्त्र वितरण के तय कार्यक्रम के बाद सामाजिक मुद्दों पर कार्य करेगी।उन्होंने कहा कि महिलाओं को सेवा कार्य करने का बेहतर मंच मिला हैं।।ग्रुप महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान पर अपनी भागीदारी निभाएगा।। महिला विंग की सदस्य हीना माहेश्वरी ,गायत्री छंगाणी ,श्रीमती सुचित्रा , श्रीमती तरुणा ,सहित  महिला सदस्यो ने वस्त्र  वितरित किये 

कच्ची बस्ती में कचरा बीनने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार रहते हैं।ग्रुप द्वारा महिलाओं ,बच्चो और पुरुषों को जरुरत के हिसाब से वस्त्र उपलब्ध कराए गए।।कार्यक्रम में छगन सिंह चौहान,जय परमार,जगदीश माली सहित महिला सदस्यो ने वस्त्र वितरित किये।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें