रविवार, 16 अक्तूबर 2016

रायपुर.दो काॅलगर्ल के साथ पकड़ा गया बैंक मैनेजर, फंसने पर लड़कियों को बताया भतीजी

 रायपुर.दो काॅलगर्ल के साथ पकड़ा गया बैंक मैनेजर, फंसने पर लड़कियों को बताया भतीजी
 दो काॅलगर्ल के साथ पकड़ा गया बैंक मैनेजर, फंसने पर लड़कियों को बताया भतीजी

रायपुर.एक बैंक का मैनेजर घर पर ही दो काॅलगर्ल के साथ पकड़ाया गया। सेक्स रैकेट से जुड़ी महिला दलाल काॅलगर्ल को मैनेजर के घर तक छोड़कर गई थी। पुलिस के दबिश देने पर मैनेजर उन कॉलगर्ल को भतीजी बताता रहा, लेकिन सही नाम तक नहीं बता पाया। वहीं युवतियां कहती रहीं कि उनकी दीदी ने भाई का घर बताकर ठहरने कहा था। कमरे से मिला आपत्तिजनक सामान...

- मैनेजर शुक्रवार रात जनकपुर वार्ड में अपने किराए के मकान में दो काॅलगर्ल के साथ पकड़ाया। - जनकपुर वार्ड के लोग पिछले कई दिनों से सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया की कांकेर ब्रांच के बैंक मैनेजर शिवचरण श्रीवास्तव उर्फ अमल के घर में चल रही हरकतों से परेशान थे।
- 14 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे सफेद कार में पहुंची दो युवतियां घर में दाखिल हुईं। इसके साथ ही वार्डवासी भी सक्रिय हो गए।
- कुछ देर बाद वार्ड में काफी लोग जमा हो गए। सूचना मुखबिर के जरिए पुलिस को दी गई।
कमरे में मिले 18 हजार रुपए
- तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने घर और युवतियों के सामान की जांच की। जांच के दौरान कमरे से कंडोम बरामद किया गया। इसके अलावा 18 हजार रुपए भी मिले।
- युवतियों के कब्जे से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है।
घर से बाहर निकलने बनाता रहा बहाने
- मकान के बाहर लगी भीड़ के चलते मैनेजर बाहर न निकलने बहाने बनाता रहा। वह कहता रहा भीड़ के हटने पर निकलेगा।
- युवतियां भी फोटो खींचे जाने के डर से नहीं निकल रही थी। उन्हें स्कार्फ बांधकर जीप में बैठाया गया। इसके बाद मैनेजर को निकाला गया।
युवतियां बोली- दीदी ने कहा भाई का घर
- गिरफ्तार युवतियों का कहना है कि उन्हें उनकी दीदी प्रीती कांकेर लेकर आई थी। वे एक इवेंट के लिए काम कर रही है, जिसके सिलसिले में वे कांकेर पहुंचे थे।
- दीदी कांकेर में बैंक मैनेजर के घर लेेकर आई और उसे अपना भाई बताते हुए यहीं रुकने कहा था। इसके चलते रुके थे और इस दौरान पुलिस पहुंच गई।
पुलिस को देखे उड़े होश
- सूचना मिलते ही रात करीब 10 बजे पुलिस ने बैंक मैनेजर के घर में दबिश दी। दरवाजा खटखटाने पर बैंक मैनेजर ने ही दरवाजा खोला। पुलिस को सामने देख उसके होश उड़ गए।
- पुलिस बेडरूम में पहुंची, तो दोनों युवतियां मौजूद थीं। युवतियों और मैनेजर को अलग कर पूछताछ की गई।
- मैनेजर उन्हें जबलपुर में रहने वाली भतीजियां बताता रहा, लेकिन नाम पूछने पर नहीं बता पाया।वहीं युवतियोंं ने अपना नाम व पता दोनों अलग बताया।
पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार
टीआई आरपी सिंग ने बताया कि बैंक मैनेजर के साथ दो लड़कियांं संदिग्ध हालत में घर से पकड़ी गई है। माना जा रहा है कि लड़किया सेक्स रैकेट से जुड़ी हैं। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें