शुक्रवार, 20 मई 2016

इस्लामाबाद।26/11 मुंबई हमला: पाक में लखवी समेत सात पर हत्या के लिए उकसाने का चलेगा केस



इस्लामाबाद।26/11 मुंबई हमला: पाक में लखवी समेत सात पर हत्या के लिए उकसाने का चलेगा केस
 26/11 मुंबई हमला: पाक में लखवी समेत सात पर हत्या के लिए उकसाने का चलेगा केस
पाकिस्तान की आतंकरोधी कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले पर फैसला दिया है। हमले के मुख्य आरोपी और लश्कर ए तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी समेत सात पर 166 लोगों की हत्या के लिए उकसाने का केस चलेगा। आतंकरोधी कोर्ट ने इन सभी को 26/11 हमले में दोषी मानते हुए ये फैसला लिया है।




ट्रायल कोर्ट ने मार्च में अभियोजन और बचाव पक्ष के जिरह करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अभियोजन पक्ष की मांग थी कि आरोपों में बदलाव करने से केस मजबूत बनेगा। इस केस की पिछले सात तारीखों पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।




अगली सुनवाई 25 मई को होनी है। लखवी पर हमलावर आतंकियों को उकसाने का आरोप है, जिसका सबूत भारत कई बार पाकिस्तान को सौंप चुका है। गौरतलब है कि 10 पाक आतंकियों ने नवंबर 2008 में मुंबई में घुसकर भयानक नरसंहार को अंजाम दिया था, जिसमें कुल 166 भारतीय व विदेशी नागरिक मारे गए थे।




क्रॉस एग्जामिनेशन की इजाजत नहीं दी

पाक कोर्ट के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि अदालत में सभी लोगों पर अलग-अलग हत्या के लिए उकसाने का मामला चलेगा। ट्रायल कोर्ट ने फिलहाल इस मामले में आरोपियों से क्रॉस एग्जामिनेशन की इजाजत नहीं दी है।




अभियोजन पक्ष ने इस्लामाबाद की आतंक रोधी अदालत में दो माह पहले अपील दायर कर कहा था कि सभी संदिग्धों पर लगे आरोपों में बदलाव किया जाए और सभी पर अलग-अलग हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें