शनिवार, 3 अक्तूबर 2015

नई दिल्ली।सोने की कीमतों में 18 साल की सबसे बड़ी गिरावट

नई दिल्ली।सोने की कीमतों में 18 साल की सबसे बड़ी गिरावट

सोने के सिक्के या ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो दिवाली तक इंतजार कर सकते हैं। दिवाली तक सोने के भाव 25,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक आ सकते हैं। इसकी वजह यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में 18 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है, जिससे घरेलू बाजार में भी दाम लुढ़क रहे हैं।
लगातार नरमी
बीते चार दिन में घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 750 रुपए सस्ता हो चुका है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगातार पांचवे सप्ताह सस्ता हुआ है। यह 1997 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। जानकार सूत्रों के मुताबिक इस साल कीमतों में बड़ी रिकवरी की उम्मीद नहीं है। इस दिवाली तक सोने की कीमतें 25,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ सकती हैं।पिछले साल दिवाली पर सोने के दाम 27,000 रुपए प्रति दस ग्राम के पास थे। लग्न की तिथियां कम होने से मांग में कमी रहेगी। गोल्डमैन सॉक्स के अनुसार अमरीका में ब्याज दरें बढ़ती है, तो वैश्विक बाजार में सोना 1000 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें