शनिवार, 2 मई 2015

फांसी लगाकर दो युवकों ने की आत्महत्या


two young man suicide by hanging
जोधपुर/फलोदी

फलोदी क्षेत्र के संजय नगर व धोलासर गांव में शुक्रवार रात में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार शहर के संजय नगर निवासी पप्पूलाल (36) पुत्र मांगीलाल देशांतरी अपने पिता के घर के पास ही अलग रहता था। शनिवार सुबह देर तक वह नहीं उठा, तो परिजनों ने उसके घर में जाकर देखा। वहां एक कमरे में पप्पूलाल फांसी के फंदे से झूलता मिला, जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि उक्त युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।

यहां पेड़ से लटका मिला शव

आत्महत्या की दूसरी घटना जांबा थाना क्षेत्र के धोलासर गांव में हुई। धोलासर निवासी छोगाराम भील ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र खुशालाराम (30) शुक्रवार को घर से बाहर गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा, तो परिजन काफी परेशान हो गए और उसकी खोजबीन शुरू की। काफी ढूंढने के बाद उसका शव गांव के निकट एक पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें